IND vs SA: जसप्रीत बुमराह ने खोला ‘पंजा’, आर अश्विन का रिकॉर्ड किया चकनाचूर

IND vs SA 1st Test: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के सामने साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए हैं। मेहमान टीम पहली पारी में सिर्फ 159 रन पर ऑलआउट हो गई।

IND vs SA 1st Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट आज यानी 14 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि कोलकाता में खेले जा रहे पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। पहले दिन तीसरे सेशन में ही साउथ अफ्रीका की टीम 159 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। जसप्रीत बुमराह ने पंजा खोला। एडन मार्करम ने साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा 31 रन बनाए।

बुमराह ने आर अश्विन को छोड़ा पीछे

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। बुमराह ने रियान रिकेल्टन और एडेन मार्करम का विकेट लेकर अफ्रीका को दो शुरुआती झटके दिए। बुमराह ने रिकेल्टन को क्लीन बोल्ड आउट किया। वहीं, मार्करम को पंत के हाथों कैच आउट करवाया। इन दो विकेटों की मदद से जसप्रीत बुमराह ने एक खास उपलब्धि हासिल करते हुए आर अश्विन को पीछे छोड़ दिया।

ये भी पढ़े- ‘इनको पर्सनैलिटी चाहिए, अच्छा कप्तान नहीं…’, अक्षर पटेल का चौंकाने वाला खुलासा

इन 5 विकेटों के साथ ही बुमराह ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी टैली 479 तक पहुंचा दी है, वनडे में उनके नाम 149 और टी20 में 99 विकेट झटके हैं। बुमराह ने करियर में 16वीं बार 5 विकेट लेने का कारनामा किया है।

ये भी पढ़े- IND vs SA: कोलकाता टेस्ट ऋषभ पंत की वापसी, आज कप्तान गिल की ‘असली’ परीक्षा

भारत की तूफानी गेंदबाजी के सामने दक्षिण अफ्रीकी टीम से एक भी बल्लेबाज नहीं टिक पाया। कोई अर्धशतक तक नहीं जमा पाया। पहले सेशन से ही बुमराह और कुलदीप यादव ने शिकंजा कस दिया था। अफ्रीकी टीम से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज मल्डर और जॉर्जी रहे, दोनों एक बल्ले से 24-24 रन आए।

ये भी पढ़े- IPL 2026 से पहले मुंबई का बड़ा दांव; ट्रेड में डील शार्दुल ठाकुर को खरीदा

 

Back to top button