
IND vs SA: महज 3 गेंद खेलकर रिटायर्ड हर्ट हुए शुभमन गिल, टीम इंडिया को 30 रनों की लीड
Shubman Gill: कप्तान Shubman Gill कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन महज तीन गेंद खेलने के बाद रिटायर हर्ट हो गए. वह पहली पारी में फिर से बल्लेबाजी करने नहीं लौटे. इसके कारण टीम महज 30 रन की लीड बना सकी.
Shubman Gill: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता में खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन बल्लेबाजी करते समय भारतीय कप्तान शुभमन गिल को गर्दन में खिंचाव (Neck Spasm) के कारण मैदान छोड़ना पड़ा। यह घटना मैच के 35वें ओवर में हुई, जब गिल ने स्पिनर साइमन हैमर की गेंद पर शॉट खेलने की कोशिश की।
शुभमन क्या दोबारा बैटिंग के लिए लौटेंगे?
इसके बाद शुभमन गिल को देखने के लिए भारतीय फिजियो मैदान पर आए. गिल आगे बैटिंग करने की स्थिति में नहीं थे और उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा. ड्रेसिंग रूम की ओर लौटते समय वह काफी अकड़े हुए दिखाई दिए और अपनी गर्दन बिल्कुल नहीं हिला पा रहे थे. ऐसा लग रहा था कि शुभमन की गर्दन में ऐंठन आ गया हो.
🚨 Update 🚨
Shubman Gill has a neck spasm and is being monitored by the BCCI medical team. A decision on his participation today will be taken as per his progress.
Updates ▶️ https://t.co/okTBo3qxVH #TeamIndia | #INDvSA | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/ivd9LVsvZj
— BCCI (@BCCI) November 15, 2025
टीम इंडिया को सिर्फ 30 रनों की बढ़त
मैच की बात करें तो, भारत ने गिल के रिटायर हर्ट होने के बाद पहली पारी में 9 विकेट पर 189 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए. वहीं, वॉशिंगटन सुंदर ने 29 रन की पारी खेली. ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा ने 27-27 रन की पारी खेली.
ये भी पढ़े- IPL 2026: RR को मिला CSK का मैच-विनर प्लेयर, नई जर्सी में दिखेंगे संजू सैमसन
वहीं, साउथ अफ्रीका की ओर से हार्मर ने चार, मार्को येन्सन ने तीन, केशव महाराज और कॉबिन बॉश ने 1-1 विकेट लिए. इससे पहले, मैच के पहले दिन साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 159 रन बनाए थे. जसप्रीत बुमराह ने इस दौरान 5 विकेट लिए थे. वहीं, साउथ अफ्रीका ने टी ब्रेक तक दूसरी इनिंग में 1 विकेट पर 18 रन बना लिए हैं. कुलदीप ने ओपनर रेयान रिकल्टन को अपना शिकार बनाया.
ये भी पढ़े- IND vs SA: जसप्रीत बुमराह ने खोला ‘पंजा’, आर अश्विन का रिकॉर्ड किया चकनाचूर





