Salman Khan ने तमन्ना के साथ की ‘दिल दिया गल्लां’, इंटरनेट पर मची सनसनी

Salman khan Dabangg Tour Dance: अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपने दबंग टूर पर हैं। दबंग टूर से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह तमन्ना भाटिया के साथ रोमांटिक गाने पर डांस करते हुए नजर आए।

Salman khan Dabangg Tour Dance: सलमान खान (Salman Khan) ‘बिग बॉस 19’ की होस्टिंग को ब्रेक देकर दबंग टूर (Dabangg Tour) पर निकल पड़े हैं। उनकी जगह शो को अब रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं। दबंग टूर के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इन वीडियो में उनके लिए फैंस की दीवानी साफ नजर आ रही है। सलमान खान ने बीते दिन अपने सुपरहिट गानों पर इलेक्ट्रिफाइंग परफॉर्मेंस दी. एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamanna Bhatia) संग सलमान खान का डांसिंग वीडियो सुर्खियों में है.

तमन्ना के साथ भाईजान का डांस

दबंग टूर से सोशल मीडिया पर सलमान खान के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इस बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें सल्लू मियां और तमन्ना भाटिया डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। सलमान, तमन्ना संग अपने पॉपुलर सॉन्ग ‘दिल दियां गल्लां’ पर झूमते दिखाई दिए। उनका वीडियो देख लोग रिएक्शन भी दे रहे हैं।

सलमान खान के डांस वीडियोज इंटरनेट पर वायरल

सलमान खान के कतर में शो के डांस वीडियोज इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है सलमान खान ने बेहद ही अनोखे अंदाज में ग्रैंड एंट्री लीं। भाईजान ने अपने आइकॉनिक गानों जवानी फिर न आएं, किसी दिन बनेगी हमारी कहानी, दुल्हे की सालियों हरे-दुप्पटें वालियों, जुम्मे की रात , और सजन रेडियो पर धमाकेदार डांस किया। इस दौरान सलमान खान सिल्वर कलर की जैकेट और ब्लैक कलर के पैंट-टीशर्ट में काफी कूल और हॉट दिखें।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@salmankhanfanclub)

 

 

ये भी पढ़े-Tere Ishq Mein Trailer: कृति-धनुष की जुनूनी दिवानगी, ‘तेरे इश्क में’ का धांसू ट्रेलर रिलीज

सलमान खान के करियर फ्रंट की बात करें वह एक फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ कर रहे हैं। इस फिल्म में वह एक आर्मी ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे। फिल्म की काफी शूटिंग सलमान खान कर चुके हैं।

ये भी पढ़े- Rajkumar Rao-पत्रलेखा के बेबी शावर की तस्वीरें Viral, कपल ने किया नन्ही परी का स्वागत

Back to top button