Lucknow News: रेप आरोपी ने की पीड़िता के भाई की हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

Lucknow News: लखनऊ में रेप का केस वापस न लेने पर 20 साल के युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव रेलवे लाइन पर मिला। पैर से लेकर सिर तक बड़े-बड़े घाव हैं।

Lucknow News: दुष्कर्म का मुकदमा वापस न लेने पर दुबग्गा निवासी 20 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव शनिवार रात गांव के पास रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। युवक के पिता ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोपी आलोक व उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ दुबग्गा थाने में हत्या का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि इन्हीं लोगों ने युवक की हत्या की। इधर, पुलिस ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत होना बता रही है।

जमानत पर छूटकर आया था युवक 

इंस्पेक्टर दुबग्गा अभिनव कुमार वर्मा के अनुसार, रेप पीड़िता का भाई खेती का काम करता था। अगस्त 2024 में उसकी नाबालिग बहन से आरोपी आलोक ने रेप किया था, जिसके बाद आलोक को जेल भेजा गया था। दिसंबर 2024 में जमानत पर छूटने के बाद आलोक ने पीड़िता के भाई पर केस वापस लेने और समझौता करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। परिवार का आरोप है कि आरोपी लगातार धमकी दे रहा था। शनिवार शाम पीड़िता का भाई घर से अकेला निकला। देर रात करीब 8:30 बजे रेलवे लाइन पर उसका शव क्षत-विक्षत हालत में मिला।

ये भी पढ़े- कुशीनगर के गेस्ट हाउस में पुलिस की छापेमारी, आपत्तिजनक हालत में मिले 22 युवक-युवती

पुलिसकर्मियों ने केवल समझाने का आश्वासन दिया था। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि स्टेशन मास्टर से ट्रेन से कटने की सूचना मिली थी। बाद में मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, जिसके आधार पर आरोपी आलोक सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

ये भी पढ़े- UP News: स्कूटी–डंपर टक्कर में तीन छात्राओं की मौत, 2 के शव जमीन से चिपके

 

Back to top button