Dhurandhar से अक्षय खन्ना का इंटेस लुक वायरल, ट्रेलर की रिलीज डेट भी आई सामने

Dhurandhar Trailer Release Date: रणवीर सिंह की आगामी फिल्म ‘धुरंधर’ के ट्रेलर रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है। मेकर्स ने अभिनेता अक्षय खन्ना का फर्स्ट लुक साझा करते हुए ये जानकारी दी है।

Dhurandhar Release Date: आदित्य धर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों खूब सुर्खियों में है। 12 नवंबर को फिल्म के ट्रेलर को रिलीज किया जाना था, लेकिन दिल्ली ब्लास्ट के कारण इसे स्थगित कर दिया गया।  हालांकि अब रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नए पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट और ट्रेलर रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसका धमाकेदार ट्रेलर रिलीज का भी एलान कर दिया गया है।

एपेक्स के किरदार में होंगे अक्षय खन्ना

रणवीर सिंह ने फिल्म से अक्षय खन्ना का पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें वह बहुत खूंखार नजर आ रहे है. चेहरे पर खून के छींटों के साथ अक्षय का यह लुक फैंस को चौंका रहा है. रणवीर ने इसके कैप्शन में लिखा, ‘The Apex Predator. धुरंधर का ट्रेलर कल यानी 18 नवंबर को 12:12 PM में रिलीज होगा और सिनेमाघरों में यह 5 दिसंबर को दस्तक देने वाली है.’ धुरंधर से सभी किरदारों के पोस्टर ने फैंस में खलबली मचा दी है. हर कोई इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

 

फिल्म के बारे में 

फिल्म ‘धुरंधर’ को आदित्य धर द्वारा लिखित और निर्देशित किया गया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर माधवन और सारा अर्जुन प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसका दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। यह एक स्पाई-थ्रिलर एक्शन फिल्म होगी।

ये भी पढ़े- Huma Qureshi के साथ रूमर्ड बॉयफ्रेंड; कॉन्सर्ट में रोमांस का वीडियो वायरल…


इससे पहले पिछले हफ्ते संजय दत्त का पोस्टर रिलीज़ किया गया था। इस पोस्टर में संजय दत्त सफेद शर्ट और घने दाढ़ी के साथ एक रग्ड और दमदार लुक में नजर आए थे। रणवीर सिंह ने उनके किरदार को “द जिन्न” बताया था।

ये भी पढ़े- Varanasi: भारत की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस बनी Priyanka Chopra; फीस सुन दंग हुए…

Back to top button