
UP News: ट्रक और बोलेरो की जोरदार भिड़ंत, महिला की मौत, 21 लोग घायल
UP News: मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक बोलेरो ट्रक से टकराकर पलट गई। इस हादसे में एक 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि 21 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
UP News: सर्दियों की शुरुआत के साथ उत्तर प्रदेश में सड़क हादसों की संख्या बढ़ने लगी है. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटने से 3 लोगों की मौत और 21 घायल हो गए, जबकि मेरठ के खरखौदा क्षेत्र में ट्रक और बोलेरो की टक्कर में 1 महिला की मौत और 21 लोग घायल हुए. दोनों घटनाओं ने क्षेत्र में अफरा-तफरी मचा दी और राहत-बचाव टीमों को तुरंत मोर्चा संभालना पड़ा. हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।
मेरठ में ट्रक और बोलेरो की भिड़ंत
मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. सड़क पार कर रही एक महिला को बचाने के प्रयास में एक बोलेरो वाहन ने अचानक मोड़ लिया और ट्रक से टकरा कर सड़क पर पलट गई. हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल बताए जा रहे हैं. सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.
हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। लोगों ने घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही खरखौदा पुलिस और एसएसपी विपिन ताड़ा तुरंत अस्पताल पहुंचे और घायलों से मिलकर उनकी स्थिति की जानकारी ली।





