Dhurandhar Trailer: ‘धुरंधर’ के ट्रेलर ने काटा गदर, रणवीर सिंह के कैरेक्टर पर सस्पेंस…

Dhurandhar Trailer Out: निर्देशक आदित्य धर की फिल्म धुरंधर का ट्रेलर रिलीज हो गया है।  फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा आर. माधवन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त लीड रोल में हैं।

Dhurandhar Trailer: रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन और अर्जुन रामपाल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ‘धुरंधर’ का ट्रेलर 4 मिनट 7 सेकंड का है, जिसकी शुरुआत अर्जुन के खौफनाक दृश्य के साथ की गई है। ऐसा लग रहा है कि साल 2025 जाते-जाते बॉलीवुड के हाथ वो हीरा लग चुका है जिसकी तलाश साल के शुरुआती महीने से ही थी। ट्रेलर देखकर लोग कह रहे कि शायद इस बार भी ‘जवान’, ‘पठान’ और ‘एनिमल’ जैसा कोई कमाल हो जाए। आइए देखते है फिल्म का ट्रेलर।

जानैं कैसा है धुरंधर ट्रेलर?

‘धुरंधर’ के ट्रेलर में इशारा कर दिया गया है कि फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। इस ट्रेलर में रणवीर सिंह से ज्यादा मजबूती के साथ फिल्म के खलनायकों को पेश किया गया है। तीनों ही विलेन संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल को बेहद खतरनाक और बेरहम दिखाया गया है। ट्रेलर देख कर समझ में आरहा है कि फिल्म की कहानी भारत और पाकिस्तान को लेकर है।

ये भी पढ़े- Varanasi: भारत की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस बनी Priyanka Chopra; फीस सुन दंग हुए…

लेकिन इस ट्रेलर में रणवीर सिंह तो आते हैं लेकिन पूरा ट्रेलर ही छितरा हुआ सा लगता है। डायरेक्टर यहां पर आकर थोड़े से कन्फ्यूज हो जाते हैं कि वह क्या दिखना चाह रहे हैं. रणवीर सिंह के ट्रेलर में दिखे अधिकतर सीन वो हैं जिनकी टीजर पहले ही झलक दिखाई जा चुकी है। इसीलिए रणवीर का नया ऐसा कुछ नहीं लगता।

ये भी पढ़े- Saanand Verma: ‘जी करता है गला काट दूं…’, गुलशन ग्रोवर पर भड़का ये एक्टर

इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज

रणवीर का खतरनाक अवतार देखने को मिला है। कुल मिलाकर ‘धुरंधर’ का ट्रेलर देखने के बाद दिल दहलना तय है। कई दृश्य ऐसे हैं, जो रोंगटे खड़े कर देंगे। बता दें ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। रिलीज से पहले जानकारी आई है कि निर्माता ‘धुरंधर 2’ भी बनाएंगे।

ये भी पढ़े- Dhurandhar से अक्षय खन्ना का इंटेस लुक वायरल, ट्रेलर की रिलीज डेट भी आई सामने

Back to top button