
UP News: इंस्टा पर दोस्ती, फिर अफेयर…11वीं की छात्रा का फौजी ने किया कत्ल
Prayagraj Crime News: प्रयागराज पुलिस ने एक फौजी हर्षवर्धन सिंह को अरेस्ट किया है। हर्षवर्धन पर 17 साल की प्रेमिका साक्षी यादव की ह्त्या का आरोप है।
Prayagraj Crime News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के गंगानगर जोन में अज्ञात महिला का शव मिलने का रहस्य आखिरकार पुलिस ने सुलझा लिया। थरवई थाना क्षेत्र के लखरांवा गांव में दफन मिली लाश 17 वर्षीय साक्षी यादव की थी, जिसकी हत्या सेना में तैनात हर्षवर्धन सिंह उर्फ दीपक ने की थी। इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती शादी के दबाव तक पहुंची, जिससे परेशान आरोपी ने छात्रा की चाकू मारकर हत्या कर शव मिट्टी में दबा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पुछताछ कर रही है।
साक्षी करना चाहती थी हर्षवर्धन से शादी
प्रयागराज मे 11 वी की छात्रा साक्षी को क़त्ल कर जमीन मे गाड़ देने के मामले मे पकडे गए इंस्टाग्राम फ्रेंड फौजी हर्षवर्धन उर्फ़ दीपक ने खुलासा किया की साक्षी शादी का दबाव बना रही थी। मना करने पर मान नहीं रही थी और कानूनी कार्यवाही की बात कर रही थी। 30 नवम्बर को उसकी शादी किसी और से होने वाली थी, शादी मे कोई विघ्न न पड़े इसलिए हर्षवर्धन ने उसे मौत के घाट उतार दिया।
ये भी पढ़े- Lucknow News: रेप आरोपी ने की पीड़िता के भाई की हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला शव
हत्या से पहले कई घंटे किया एन्जॉय…
हत्या से पहले कई घंटे तक दोनों घूमते फिरते एन्जॉय करते रहे। लड़की के बैग मे सिंदूर की डिब्बी भी मिली। उससे लगता है की वह घर परिवार छोड़ आकर युवक संग शादी को आई थी। मगर क़ातिल ने बेवफाई की और अपनी ही मुहब्बत का क़त्ल कर दिया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त एक चाकू और शव को मिट्टी में दबाने के लिए प्रयोग किया गया फावड़ा भी बरामद किया है।
ये भी पढ़े- UP News: ट्रक और बोलेरो की जोरदार भिड़ंत, महिला की मौत, 21 लोग घायल
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने जब इस मामले में छानबीन शुरू की तो पता चला कि 15 नवंबर को कैंट थाने में जीआईसी कटरा में पढ़ने वाली 11 वीं की छात्रा साक्षी यादव की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
ये भी पढ़े- UP News: ‘सांसद’ की कार और ‘विधायक’ का रुतबा, होटल में पकड़ा गया फर्जी नेता…





