IND vs SA: नीतीश रेड्डी की भारतीय टीम में एंट्री, शुभमन गिल के खेलने पर सस्पेंस…

IND vs SA 2nd Test: टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के हाथों कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुए टेस्ट मैच में 30 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। जिस से  भारतीय टीम की बहुत किरकिरी हुई थी।

IND vs SA 2nd Test: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट मैच में जीत हासिल करना जरूरी है. गुवाहाटी टेस्ट जीतने पर ही भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज हार से बच पाएगी। भारतीय टीम को जीत के लिए 124 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन शुभमन गिल ब्रिगेड 93 रनों पर ही सिमट गई। साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) को भारतीय टेस्ट टीम में वापस बुला लिया गया है। वे कोलकाता पहुंच चुके हैं, हालांकि उन्होंने प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं लिया।

गिल के खेलने की संभावना कम

रिपोर्ट के अनुसार, गिल टीम के साथ गुवाहाटी जा सकते हैं, लेकिन उनकी गर्दन में अकड़न को देखते हुए उनके दूसरे टेस्ट में खेलने की संभावना कम ही नजर आ रही है। अगर गिल गुवाहाटी नहीं पहुंच पाते हैं, तो वह कोलकाता से बंगलूरू स्थित बीसीसीआई सीओई के लिए उड़ान भरेंगे। गिल के यात्रा करने को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। ऐसी स्थिति में नीतीश को दोबारा टीम में शामिल किया जाएगा। इससे पहले उन्होंने दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ पहला मैच खेलने के लिए टीम से रिलीज किया गया था।

ये भी पढ़े-  IND vs SA: गुवाहाटी में होगी अग्निपरीक्षा? भारतीय क्रिकेट टीम का चौंकाने वाला फैसला…

नीतीश कुमार रेड्डी टीम इंडिया में शामिल

रिपोर्ट के मुताबिक, नीतीश कुमार रेड्डी को गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट से पहले स्क्वाड में फिर से शामिल कर लिया गया है। बता दें कि 18 नवंबर को वह कोलकाता में ऑप्शनल प्रैक्टिस सेशन में भी हिस्सा लेने वाले हैं।

ये भी पढ़े-  IND vs SA: टेस्ट मैच में हार से सौरव गांगुली आगबबूला; गौतम गंभीर को कहा…

भारतीय कप्तान शुभमन गिल की जगह नीतीश कुमार रेड्डी को दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है। बता दें कि गिल पहले टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे। उनकी गर्दन में कुछ दिक्कत हो गई थी, जिसके बाद वह हॉस्पिटल भी एडमिट हो गए थे। कप्तान शुभमन गिल के इस मैच में खेलने को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

Back to top button