कांग्रेस का बड़ा एक्शन…बिहार में चुनावी ‘बगावत’ पर 43 नेताओं को कारण बताओ नोटिस

Congress Notice: बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद महागठबंधन की सहयोगी कांग्रेस पार्टी ने अनुशासनहीन नेताओं पर कड़ा रुख अपनाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को पार्टी ने चुनावी अवधि में पार्टी-विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने वाले 43 नेताओं को कारण बताओ (शो-कॉज) नोटिस जारी किया। इन नेताओं में पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, पूर्व एमएलसी और जिला अध्यक्षों तक के नाम शामिल हैं।

पार्टी अनुशासन समिति ने कहा कि चुनाव के दौरान कई नेताओं ने मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर पार्टी की आधिकारिक लाइन के खिलाफ बयानबाजी की, जिससे पार्टी की छवि और चुनावी प्रदर्शन पर नकारात्मक असर पड़ा। समिति के अध्यक्ष कपिल देव प्रसाद यादव ने बताया कि सभी संबंधित नेताओं को 21 नवंबर दोपहर 12 बजे तक अपना लिखित जवाब पेश करने का निर्देश दिया गया है। समय पर स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर पार्टी कठोर कार्रवाई करेगी, जिसमें प्राथमिक सदस्यता समाप्ति से लेकर छह वर्ष तक निष्कासन तक शामिल है।
नोटिस पाने वाले प्रमुख नेताओं में शामिल:

यह भी पढ़ें…

बिहार में बड़ी कार्रवाई… 2 करोड़ के हेरोइन के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

  • पूर्व मंत्री अफाक आलम
  • पूर्व प्रवक्ता आनंद माधव
  • पूर्व विधायक छत्रपति यादव
  • पूर्व मंत्री वीणा शाही
  • पूर्व एमएलसी अजय कुमार सिंह
  • पूर्व विधायक गजानंद शाही उर्फ मुन्ना शाही
  • सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी
  • बांका जिला अध्यक्ष कंचना कुमारी
  • सारण जिला अध्यक्ष बच्चू कुमार बीरू
  • पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष राज कुमार राजन

यह भी पढ़ें…

बिहार में नई सरकार का शपथ समारोह… गांधी मैदान में तैयारियां तेज, लाखों लोगों के पहुंचने की उम्मीद

प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने कहा कि पार्टी की एकता और अनुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता है और संगठन को क्षति पहुँचाने वाली गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में सम्पन्न बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस केवल 6 सीटें जीत पाई। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम को भी चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें…

RJD की हार के बाद लालू परिवार में फूट, रोहिणी ने X पर किया पोस्ट…

Back to top button