Salman Khan का सेट पर होता है रौला, फूड ट्रक से खिलाते है सबको भरपेट खाना

Salman Khan Feeding Team: सलमान खान सेट पर अपने साथ बीइंग ह्यूमन का फूड ट्रक लाते हैं, जो पूरी टीम को मुफ्त में स्वादिष्ट खाना परोसता है। वहीं आमिर खान अपने ड्राइवर का खर्च कभी निर्माता पर नहीं डालते।

Salman Khan Feeding Team: बॉलीवुड में कई निर्माता-निर्देशक ने स्टार्स के बढ़ते खर्चों को लेकर बात की है और उनमें से कुछ ने इस पर नाराजगी भी जाहिर की। अब हाल ही में कोरियोग्राफर पीयूष भगत और शाजिया सामजी ने भी इस मुद्दे पर रिएक्ट किया है। उन्होंने अपने करियर में बी-टाउन के सितारों के साथ काम किया हैं। ऐसे में उन्होंने इसे लेकर अपना अनुभव शेयर किया। साथ ही बताया कि कौन किस तरह से सेट पर रहता है।

शेयर किया सलमान संग काम करने का अनुभव

शाजिया ने कहा, “जब सलमान खान ने हमें बुलाया था, तो सब जानते हैं कि उनकी फिल्मों में एक फूड टेंट लगाया जाता है। बीइंग ह्यूमन ट्रक उनके हर शूट पर मौजूद रहता है और वे सबसे टेस्टी खाना सर्व करते हैं। मुझे याद है हमने भाई के साथ लंच किया था और खाना इसलिए भी ज्यादा अच्छा लगा, क्योंकि वह हमारे सामने बैठे थे।” कोरियोग्राफर्स ने आगे शाहरुख खान के साथ काम करने की इच्छा भी जताई और कहा, “SRK आखिरी सुपरस्टार हैं और हम उनके साथ काम करने का मौका मिस नहीं करना चाहते।”

ये भी पढ़े- बड़े बजट की फिल्मों से दीपिका को नहीं पड़ता फर्क, ‘Kalki’ और ‘Spirit’ पर बोली एक्ट्रेस

बढ़ते खर्च पर कही ये बात

लास्ट में कोरियोग्राफर्स ने माना कि पिछले कुछ सालों में एक्टर्स की एन्टोरेज कॉस्ट बढ़ी है, लेकिन जब से लोग इसके बारे में खुलकर शिकायत कर रहे हैं, एक्टर्स जागरूक हो गए हैं। उन्होंने कहा, “एन्टोरेज गेम को बर्बाद कर रहा है और बहुत से लोगों ने इसके खिलाफ बोला है, लेकिन तमन्ना बहुत प्रोफेशनल थीं और वह इन चीजों को होने नहीं देतीं। बेशक, उनके पास भी एक टीम है, लेकिन उनका प्रोफेशनलिज्म टॉप नॉच है।”

ये भी पढ़े- Rahu Ketu Teaser: कॉमेडी में रंग जमाते दिखे पुलकित और वरुण, राहु केतु का टीजर रिलीज

तमन्ना भाटिया का ‘नशा’ गाना…

कोरियोग्राफर्स ने फिल्म ‘रेड 2′ के गाने ‘नशा’ की भी बात की. पीयूष-शाजिया ने खुलासा किया कि तमन्ना भाटिया के पास उस वक्त कई प्रोजेक्ट्स चल रहे थे, इसलिए उनके पास वक्त बेहद कम था. फिर भी उन्होंने सिर्फ दो दिन में गाना पूरा कर लिया.शाजिया ने बताया, “तमन्ना ने कुल मिलाकर सिर्फ 4 घंटे की रिहर्सल की थी. दो दिन, हर दिन दो-दो घंटे. इसके बावजूद परफॉर्मेंस इतनी शानदार थी कि किसी को लगा ही नहीं कि इतनी जल्दबाजी में काम हुआ है.”

ये भी पढ़े- Mrs. Deshpande’ से Madhuri Dixit का पहला लुक रिवील, खौफनाक दिखे एक्सप्रेशन

 

Back to top button