
इस उम्र में Karan Johar को सता रहा अकेलापन, बोले- रब ने मेरी जोड़ी…
Karan Johar: करण जौहर ने बताया कि क्योंकि वह सिंगल हैं तो उन्हें अकेलापन महसूस होता है। खाना खाते हुए उन्हें सबसे ज्यादा अकेलापन लगता है। उनका कहना है कि भगवान ने उनके लिए जोड़ी नहीं बनाई।
Karan Johar: 53 साल के कुंवारे करण जौहर हमेशा अपने दिल की बातें खुलकर कहते रहे हैं। हाल ही में सानिया मिर्ज़ा के साथ उनके पॉडकास्ट पर हुई बातचीत में उन्होंने अपनी लाइफ से जुड़ी काई बातें शेयर की हैं। करण जौहर ने बताया कि वह कितना अकेलापन महसूस करते हैं, खासकर जब उनके साथ खाना खाने या अपनी अचीवमेंट का जश्न मनाने वाला कोई नहीं होता। हालांकि उन्होंने अपने सिंगलहुड को अब स्वीकार कर लिया है, लेकिन वह ‘नेवर से नेवर’ में भी विश्वास रखते हैं।
करण बोले प्यार चाहिए था
दरअसल, सानिया करण से पूछती हैं कि उन्हें कैसा पार्टनर चाहिए इस पर करण ने कहा, ‘मैं ओके हूं अब। लेकिन एक पॉइंट था जब मुझे सच में प्यार चाहिए था। मुझे रिलेशनशिप चाहिए था। मेरा दिल भी टूटा है, मुझे वन साइड लव भी हुआ है। मैंने इस पर फिल्म भी बनाई है। उससे मुझे हीलिंग में मदद मिली।’
ये भी पढ़े- Salman Khan का सेट पर होता है रौला, फूड ट्रक से खिलाते है सबको भरपेट खाना
रब ने मेरी जोड़ी नहीं बनाई
करण ने कहा कि लोग उन्हें बोलते थे कि विदेश चले जाओ। उन्होंने कहा, ‘मैं यहां रहता हूं, मेरी मां हैं यहां और 2 बच्चे भी। मुझे यहीं रहना है। आप अपने हाई पर अकेले होते हो, लो पर नहीं। अकेले खाने में सबसे ज्यादा अकेलापन लगता है।’ करण ने आगे कहा, ‘रब ने वो जोड़ी मेरे लिए नहीं बनाई।’
ये भी पढ़े- Rahu Ketu Teaser: कॉमेडी में रंग जमाते दिखे पुलकित और वरुण, राहु केतु का टीजर रिलीज
करण जौहर के पिता यश जौहर का साल 2004 में निधन हो गया था। वह अपनी मां हीरू जौहर के साथ मुंबई में रहते हैं और उनके साथ बहुत अच्छे रिश्ते हैं। करण जौहर के दो बच्चे हैं जिनके नाम यश और रूही हैं। दोनों बच्चे सरोगेसी के जरिए पैदा हुए। करण जौहर ने साल 2023 में आखिरी बार ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का निर्देशन किया था। इसमें आलिया भट्ट और रणवीर सिंह थे।
ये भी पढ़े- ‘Mrs. Deshpande’ से Madhuri Dixit का पहला लुक रिवील, खौफनाक दिखे एक्सप्रेशन





