
Pawan Singh: दूल्हा बने भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह, नए वेडिंग सॉन्ग में उड़ाया गर्दा
Pawan Singh New Song: पवन सिंह ने नया वेडिंग सॉन्ग ‘ले जाएंगे तेरे सजना’ रिलीज किया है, जिसमें बिग बॉस ओटीटी फेम सना सुल्तान उनकी हीरोइन हैं. सोशल मीडिया पर गाना तेजी से वायरल हो रहा है।
Pawan Singh New Song: भोजपुरी सिंगर पवन सिंह का नया गाना ‘ले जाएंगे सजना’ (Le Jayenge Tere Sajna) यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर रिलीज किया गया है। गाना रिलीज होते ही दर्शकों ने इस पर प्यार बरसाना शुरू कर दिया है। पवन सिंह ने मशहूर सिंगर पलक मुच्छल के साथ मिलकर यह गाना गाया है। दर्शकों को यह जोड़ी खूब पसंद आ रही है। गाने में बेहतरीन म्यूजिक और जबरदस्त डांस है।
गाने की क्या है खासियत
‘ले जायेंगे तेरे सजना’ गाने के म्यूजिक वीडियो में पवन सिंह हमेशा की तरह बेहद स्टाइलिश और एनर्जी से भरे हुए दिख रहे हैं. गाने में वह दूल्हे के लुक में भी दिखाई देते हैं, जो वीडियो को और आकर्षक बनाता है. यही वजह है कि महज दो घंटे में गाने को 300K से ज्यादा व्यूज और 80 करोड़ से ज्यादा लाइक्स मिल गए हैं.
टीम की बात करें तो गाने के लिरिक्स और म्यूजिक शब्बीर अहमद ने तैयार किए हैं. दर्शकों का कहना है कि पवन सिंह और पलक मुच्छल की जोड़ी एक बार फिर सुपरहिट साबित हो रही है. इससे पहले दोनों तीन साल पहले रिलीज हुए छठ गीत ‘जोड़े जोड़े फलवा’ के लिए साथ आए थे, जिसने अबतक 152 मिलियन व्यूज बटोर लिए हैं.
ये भी पढ़े –
Dhurandhar Trailer: ध्रुव राठी ने रणवीर की फिल्म को कहा घटिया, भड़के एक्टर लगाई क्लास





