
कपूर्स के Netflix शो से कटा बहू Alia Bhatt का पत्ता? वजह जानकर लगेगा शॉक
Dining With The Kapoors: कपूर खानदान का नया शो ‘डाइनिंग विद द कपूर’ जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाला है। शो का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, लेकिन फैंस ने देखा कि आलिया भट्ट इसमें नहीं हैं।
Dining With The Kapoors On OTT: वेटरन एक्टर रहे राज कपूर की 100वीं जयंती के मौके पर कपूर खान एक स्पेशल शो डाइनिंग विद द कपूर्स को लेकर आ रहा है, जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज किया जाएगा। गौर करने वाली बात ये है कि आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इस फैमिली शो का हिस्सा नहीं हैं। हाल ही में इसका ट्रेलर भी रिलीज हुआ था। लेकिन फैंस ने गौर किया कि इसमें आलिया भट्ट नजर नहीं आ रहीं। अब उनकी गैर-मौजूदगी की असली वजह सामने आ गई है।
आलिया नहीं है फैमिली शो का हिस्सा
फिल्म इंडस्ट्री का कपूर परिवार राज कपूर की 100वीं जयंती का जश्न मनाएगा नए अंदाज में। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 21 नवंबर से रिलीज होने वाले डॉक्यू सीरीज डाइनिंग विद द कपूर्स में पूरा कपूर परिवार साथ बैठकर खाना खाएगा, राज कपूर की विरासत की बातें होंगी। ऐसे में परिवार के हर सदस्य का सीरीज में होना लाजमी है।
Khaana taiyaar hai 💕The secret ingredient is love, laughter, aur dher saara ghee 🍝🤭
Watch Dining With The Kapoors, out 21 November, only on Netflix.#DiningWithTheKapoorsOnNetflix pic.twitter.com/EQwuVUbFDm— Netflix India (@NetflixIndia) November 15, 2025
डाइनिंग विद कपूर का कन्सेप्ट अरमान का है जिन्होंने नेटफ्लिक्स को यह आइडिया दिया। इसे स्मृति मुंद्रा ने डायरेक्ट किया है। उन्होंने कहा, ‘यह परिवार को लेकर एक बात है। ये सभी वर्कोहॉलिक्स हैं और सबको अपने काम से प्यार है। सबने अपने-अपने बिजी शेड्यूल से समय निकाला, लेकिन कुछ अपने काम की वजह से समय नहीं निकाल पाए।’
ये भी पढ़े- Pawan Singh: दूल्हा बने भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह, नए वेडिंग सॉन्ग में उड़ाया गर्दा
बड़ा कपूर परिवार
कपूर परिवार के बारे में बता दें कि पृथ्वीराज कपूर ने फिल्मों में काम करना शुरू किया। इसके बाद उनके बच्चे राज कपूर, शम्मी कपूर, शशि कपूर ने अपना जादू चलाया। सभी सुपरस्टार्स थे। इसके बाद राज कपूर के बेटे ऋषि और रणधीर ने काम किया और राजीव ने भी काम किया। शो की बात करें तो इसका प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर 21 नवंबर से स्ट्रीम होगा।
ये भी पढ़े- Dhurandhar Trailer: ध्रुव राठी ने रणवीर की फिल्म को कहा घटिया, भड़के एक्टर लगाई क्लास





