
स्मृति मंधाना को PM मोदी ने दी बधाई, इस दिन पलाश मुच्छल संग लेंगी सात फेरे
Smriti Mandhana Wedding: टीम इंडिया की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। इस मौके पर PM ने मंधाना और उनके मंगेतर पलाश मुच्छल को बधाई दी है। मोदी का ये ये बधाई संदेश वायरल हो गया है।
Smriti Mandhana Wedding: म्यूजिक कंपोजर-फिल्ममेकर पलाश मुछाल और भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। कपल 23 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कपल को चिट्ठी लिखकर शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने अपनी चिट्ठी में दोनों परिवार को बधाई दी है। साथ ही, पोएटिक अंदाज में कपल के लिए मैसेज भी लिखा है।
पोएटिक अंदाज में चिट्ठी लिखी
पीएम लिखते हैं- ‘जैसे ही दोनों एक साथ एक नया सुंदर जीवन शुरू करते हैं, स्मृति की कवर ड्राइव की सुंदरता पलाश की मधुर संगीतमय सिम्फनी से एक अद्भुत पार्टनरशिप बनती है।’ पीएम मोदी आगे लिखते हैं- ‘यह बात बहुत अच्छी है कि दूल्हे की टीम और दुल्हन की टीम के बीच एक दोस्ताना क्रिकेट मैच रखा गया है। हमारी शुभकामनाएं हैं कि दोनों टीमें जीवन के इस खेल में जीतें।’

बता दें कि स्मृति और पलाश महाराष्ट्र के सांगली गांव में सात फेरे लेंगे। इस हाई प्रोफाइल शादी क्रिकेट और एंटरटेनमेंट जगत से कई बड़े नाम शामिल हो सकते हैं। इंदौर में 23 नवंबर को वह पलाश के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी।
View this post on Instagram
फिलहाल महिला टीम की सदस्य इस शादी में शामिल होने के लिए पहुंच चुकी हैं। स्मृति की खास दोस्त जेमिमा रॉड्रिग्ज ने इसकी एक छोटी सी झलक इंस्टाग्राम पर दिखाई थी। वीडियो में सभी स्मृति के साथ डांस करते नजर आ रही हैं।





