UP News: बरेली में जिम ट्रेनर संग भागी महिला, हिन्दू संगठनो ने जमकर काटा बवाल

Bareilly News: बरेली में पति और 5 साल के बेटे को छोड़कर जिम ट्रेनर के साथ रह रही महिला को समझाने पहुंचे भाई पर प्रेमी शोएब और उसके साथियों ने हमला कर दिया। भाई को पीटकर अधमरा करने के बाद हंगामा बढ़ गया।

Bareilly News: यूपी के बरेली में पति और बच्चे को छोड़कर विवाहिता जिम ट्रेनर दोस्त के साथ रहने लगी। इसकी भनक लगते ही परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। मामला हिंदू और मुसलमान होने से बजरंग दल के लोग भी परिजनों के साथ पहुंचे थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि मुस्लिम जिम ट्रेनर विवाहिता को बहलाकर अपने साथ ले आया। युवती का भाई जिम में पहुंचा तो उसके साथ आरोपी ने मारपीट कर दी। लोगों ने मिनी बाईपास पर जाम लगा दिया और एक बाइक भी तोड़ दी। पुलिस ने भीड़ को खदेड़कर किसी तरह स्थिति पर काबू में किया।

बुलानी पड़ी पुलिस फोर्स, इलाका छावनी में बदला

जाम खुलवाने और भीड़ को हटाने के लिए इज्जतनगर पुलिस ने जब कार्रवाई की तो माहौल और गरम हो गया. भीड़ पुलिस से भिड़ने लगी और नारेबाजी लगातार तेज होती गई. हालात बिगड़ते देख आसपास के कई थानों से पुलिस बल को बुलाया गया. कुछ ही देर में मिनी बाईपास और कर्मचारीनगर क्षेत्र पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील हो गया.

पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन परिजन आरोपी शोएब को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े थे. हिंदू संगठन के लोग भी गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. उनका आरोप है कि अगर पुलिस समय पर कार्रवाई करती तो इतना बड़ा विवाद खड़ा ही नहीं होता.

ये भी पढ़े- Kanpur में 4 दोस्तों की एक साथ मौत, ठंड से बचने के लिए जलाई अंगीठी

युवती भी जिम की ट्रेनर, शादीशुदा और एक बच्चा

परिवार के मुताबिक, जिस युवती को लेकर विवाद खड़ा हुआ है, वह खुद भी जिम में ट्रेनर है. उसकी करीब छह साल पहले शादी हो चुकी है और उसका एक बेटा भी है. परिवार का कहना है कि शोएब पिछले कुछ महीनों से युवती को बहला-फुसलाकर गलत तरीके से अपने साथ रखने की कोशिश कर रहा है. इसी बीच यह भी सामने आया कि शोएब भी उसी जिम में ट्रेनर है, जहां से दोनों की लोकेशन मिली थी. परिजनों का आरोप है कि शोएब लंबे समय से युवती को दबाव में रख रहा था और उसी ने हरियाणा से उसे भगाया था.

युवती को वहां देखकर उसने नाराजगी जताई तो जिम संचालक से उसकी मारपीट हो गई। जानकारी पर उनके परिवार के लोग और बजरंग दल के पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। सड़क पर बैठकर उन्होंने जाम लगा दिया और एक बाइक में भी तोड़फोड़ कर दी।

ये भी पढ़े- हरदोई स्कूल में गैस रिसाव से हड़कंप… 16 बच्चों की बिगड़ी हालत

फोर्स संग मौके पर पहुंचे एसपी सिटी मानुष पारीक ने लाठी फटकारकर भीड़ को खदेड़ दिया। इसी बीच आरोपी जिम ट्रेनर वहां से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

 

Back to top button