UP News: स्कूटी में फंसा इंटरनेट का लटकता तार, उछलकर कर गिरा दसवीं का छात्र

Kanpur News: कानपुर में एक दर्दनाक हादसे में इंटरनेट केबल के कारण एक छात्र की जान चली गई। छात्र की स्कूटी केबल में फंस गई, जिससे वह उछलकर सड़क पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Kanpur News: रतनलालनगर में गुरुवार देर शाम कोचिंग से लौटते दसवीं के छात्र की स्कूटी में इंटरनेट की टूटी केबिल उलझ गई। जिससे अनियंत्रित स्कूटी घिसट गई। बिना हेलमेट छात्र भी उछलकर सड़क पर जा गिरा। पीछे आए दोस्तों ने कोचिंग शिक्षक को हादसे की खबर दी। मौके पर पहुंचे शिक्षकों ने परिजनों और पुलिस को जानकारी दी। परिजन उसे समीप के अस्पताल फिर हैलट ले गए। जहां डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। । इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

पेड़ से लटक रही थी इंटरनेट की टूटी केबिल

गुरुवार को भी वह कोचिंग से शाम छह बजे स्कूटी से निकला। इसके बाद जेना पैलेस के पास तक पहुंचा था, जहां पर एक पेड़ से इंटरनेट की टूटी केबिल लटक रही थी। जिसकी चपेट में वह स्कूटी चलाते समय आ गया। जिसका बाद उसने स्कूटी नियंत्रण खो दिया, और स्कूटी छोड़ उछलकर दूर जा गिरा। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आ गई।वहीं, पीछे से कोचिंग से छूटे अन्य छात्र भी अपनी बाइक और स्कूटी से आ रहे थे। जिन्होंने घटना की सूचना कोचिंग टीचर अमन खट्टर को दी।

ये भी पढ़े- UP News: बरेली में जिम ट्रेनर संग भागी महिला, हिन्दू संगठनो ने जमकर काटा बवाल

उसके सिर पर नहीं था हेलमेट

बताया गया की स्कूटी चलाने के दौरान सार्थक हेलमेट नहीं लगाए था। इस दौरान उसके सिर पर हेलमेट नहीं था। अगर उसके सिर पर हेलमेट होता तो, उसके सिर की चोट बच सकती थी। इस लापरवाही में उसकी जान चली गई। साथ ही हर गली सड़क में टूटे फैले केबिल लोगों की मुसीबत बनें है, वहीं साथ हादसे का सबब बन रहे हैं। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ये भी पढ़े- Kanpur में 4 दोस्तों की एक साथ मौत, ठंड से बचने के लिए जलाई अंगीठी

 

Back to top button