
IND vs SA: शुभमन गिल नहीं खेलेंगे दूसरा टेस्ट, इस खिलाड़ी को मिली टीम की कप्तानी
Rishabh Pant become Test captain: बीसीसीआई ने ऋषभ पंत को भारतीय टेस्ट टीम का नया कप्तान घोषित किया, साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुभमन गिल चोटिल होकर दूसरे मैच से बाहर हो गए हैं।
Rishabh Pant become Test captain: भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल का दूसरे टेस्ट मैच में न खेलना कंफर्म है। उनकी जगह ऋषभ पंत कप्तानी करेंगे। गिल को कोलकाता टेस्ट मैच में गर्दन में चोट लग गई थी। गिल को कोलकाता टेस्ट मैच में भारत की पहली पारी के दौरान शॉट खेलते हुए गर्दन में चोट लग गई थी। वह बीते बुधवार को टीम के साथ गुवाहाटी के लिए रावना नहीं हुए थे जहां शनिवार से दूसरा टेस्ट मैच शुरू हो रहा है। लेकिन अब टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया है।
ऋषभ पंत करेंगे टीम की अगुवाई
अब जब कि कन्फर्म हो गया है कि शुभमन गिल गुवाहटी टेस्ट में शिरकत नहीं करेंगे. उनकी गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत टीम की अगुवाई करते हुए नजर आएंगे. क्योंकि वह टीम के उप-कप्तान हैं. इसके अलावा कोलकाता टेस्ट में गिल के चोटिल होने के बाद उन्होंने ही टीम की कमान संभाली थी. ऐसे में पूरी संभावना नजर आ रही है कि वह अगले टेस्ट मैच में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे.
🗣️🗣️ 𝙏𝙝𝙞𝙨 𝙏𝙚𝙨𝙩 𝙞𝙨 𝙫𝙚𝙧𝙮 𝙨𝙥𝙚𝙘𝙞𝙖𝙡 𝙛𝙤𝙧 𝙂𝙪𝙬𝙖𝙝𝙖𝙩𝙞#TeamIndia Captain Rishabh Pant on the atmosphere in Guwahati ahead of the city’s historic first Test 🙌#INDvSA | @IDFCFIRSTBank | @RishabhPant17 pic.twitter.com/InLd8gsu3q
— BCCI (@BCCI) November 21, 2025
शुभमन गिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट की पहली पारी में महज 3 बॉल खेलने के बाद ही चोटिल होकर मैदान से रिटायर हर्ट होकर बाहर चले गए थे. इसके बाद वो मैच में खेलने नहीं उतरे. गिल ने इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के दौरान कप्तानी संभाली थी.
ये भी पढ़े – स्मृति मंधाना को PM मोदी ने दी बधाई, इस दिन पलाश मुच्छल संग लेंगी सात फेरे
रोहित शर्मा के इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उनको टीम की कमान दी गई थी. अब ऋषभ पंत ने गिल के चोटिल होकर बाहर होने के बाद कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे.





