
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के घर मां लक्ष्मी देंगी दस्तक, पढ़े दैनिक राशिफल
Horoscope 25 November 2025, Rashifal 25 November 2025: दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है। पढ़ें 12 राशियों का आज का राशिफल।
Horoscope 25 November 2025, Rashifal 25 November 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 25 नवंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा।
पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और यह ऊर्जा आपके काम में साफ दिखाई देगी। कई दिनों से जो काम अटके थे, उनमें आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। ऑफिस में आपकी बात सुनी जाएगी और किसी मीटिंग में आपका सुझाव अहम साबित हो सकता है।
वृषभ राशि- कोई पुराना संपर्क आपको फायदा पहुंचा सकते हैं। घर में किसी चीज़ की मरम्मत या छोटी खरीदारी हो सकती है। काम में टालमटोल से बचें। स्वास्थ्य में हल्की थकान, सिरदर्द या आलस महसूस हो सकता है, इसलिए पानी पीते रहें। रिश्तों में संवाद बढ़ेगा।
मिथुन राशि- आपके पास नए मौके आएंगे और आप उन्हें पकड़ पाने की स्थिति में रहेंगे। ऑफिस में आपकी योजनाओं को समर्थन मिलेगा और आपके काम की तारीफ भी हो सकती है। लव लाइफ में किसी खास बात पर बातचीत आगे बढ़ेगी। किसी यात्रा, इंटरव्यू या मीटिंग से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।
कर्क राशि- परिवार से जुड़ी कोई जिम्मेदारी आज आपको निभानी पड़ सकती है। ऑफिस में आपको थोड़ा ज्यादा प्रयास करना होगा, लेकिन उसका परिणाम अच्छा मिलेगा। धन की स्थिति ठीक रहेगी, बस जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
सिंह राशि- आपका व्यक्तित्व आसपास के लोगों पर प्रभाव डालेगा। काम में आपकी पकड़ मजबूत होगी और किसी बड़े व्यक्ति से समर्थन मिल सकता है। क्रिएटिव और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन खास है। पैसा सुरक्षित रहेगा। लव लाइफ में रोमांच और गर्मजोशी रहेगी।
कन्या राशि- किसी बात पर अधीर न हों। थोड़ा धैर्य रखने से अच्छा परिणाम मिलेगा। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। ऑफिस में आपकी बात सुनी जाएगी लेकिन आपको खुद आगे बढ़कर पहल करनी पड़ेगी। परिवार में माहौल शांत रहेगा। किसी दोस्त या परिचित से बातचीत आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।
तुला राशि- किसी जरूरी फाइल, रिपोर्ट या मीटिंग को लेकर तनाव महसूस हो सकता है। पर जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, स्थिति आपके पक्ष में आ जाएगी। सेहत का ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन बचत को बढ़ाने की जरूरत है।
वृश्चिक राशि- कोई प्लान या प्रोजेक्ट जिस पर आप लंबे समय से काम कर रहे थे, आज आगे बढ़ेगा। ऑफिस में आपकी इमेज काफी अच्छी बनेगी। लव लाइफ में बातचीत और समझ बढ़ेगी। परिवार का माहौल सहयोगी रहेगा।
धनु राशि- किसी नए प्रोजेक्ट या अवसर की शुरुआत हो सकती है। ऑफिस में लोग आपसे सलाह लेने आएंगे, जिससे आपकी इमेज मजबूत होगी। लव लाइफ में किसी बात को लेकर बातचीत जरूरी होगी। सही शब्द इस्तेमाल करें। धन की स्थिति बेहतर रहेगी।
मकर राशि- आज का दिन शानदार कहा जा सकता है। काम तेजी से आगे बढ़ेगा और आपकी योजना सफल होगी। आर्थिक मामले में राहत और लाभ दोनों के संकेत हैं। रिश्तों में गर्मजोशी बढ़ेगी। हेल्थ ठीक रहेगी, लेकिन गुस्सा या ओवरथिंकिंग से बचें।
कुंभ राशि- करियर में नई दिशा का संकेत मिलेगा- जैसे नई नौकरी, प्रमोशन या नया प्रोजेक्ट। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह या प्रेरणा मिलेगी जो आगे आपके लिए फायदेमंद रहेगी। यात्रा के योग मौजूद हैं। रिश्तों में भरोसा और समझ बढ़ेगी।
मीन राशि- जो लोग नई नौकरी या बदलाव चाहते हैं, उनके लिए दिन अनुकूल है। परिवार में किसी खुशखबरी या सकारात्मक बात का माहौल बनेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। सेहत सामान्य लेकिन पानी कम न पिएं। किसी करीबी से दिल की बात करने का मौका मिलेगा।





