Smriti Mandhana ने डिलीट की सगाई से जुड़े पोस्ट, शादी टलने पर पलक मुच्छल ने तोड़ी चुप्पी

Smriti Mandhana Wedding Postponed: पिता की तबीयत खराब होने के बाद स्मृति मंधाना ने अपनी शादी को अनिश्चित काल के लिए टाल दिया है और सोशल मीडिया से सगाई और शादी की रस्मों से जुड़े तमाम पोस्ट डिलीट कर दिए हैं।

Smriti Mandhana Wedding Postponed: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप कप्तान और स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल 23 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले थे। दोनों की प्री-वेडिंग सेरेमनी जोरों पर थी, तभी संगीत नाइट के दौरान स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना को हार्ट अटैक की शिकायत हुई और दोनों की शादी स्थगित कर दी गई। हाल ही में पलाश की बहन और सिंगर पलक मुच्छल ने भी एक पोस्ट शेयर करते हुए शादी टलने की वजह बताई है।

सिंगर पलक मुच्छल ने किया कन्फर्म

पलाश की बहन पलक मुच्छल ने अब कन्फर्म किया है कि उनकी शादी पोस्टपोन कर दी गई है और परिवार के लिए प्राइवेसी की रिक्वेस्ट की है. सोमवार (24 नवंबर) को पलक ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक मैसेज शेयर किया, जिसमें लिखा था, “स्मृति के पिता की हेल्थ की वजह से, स्मृति और पलाश की शादी होल्ड पर रख दी गई है. हम आप सभी से रिक्वेस्ट करेंगे कि इस सेंसिटिव समय में परिवारों की प्राइवेसी का सम्मान करें.”

पलक ने इंस्टाग्राम पर ये स्टोरी पोस्ट की.

शादी के दिन, क्रिकेटर स्मृति मंधाना के पिता, श्रीनिवास मंधाना बीमार पड़ गए और उन्हें हार्ट अटैक जैसे सिम्टम होने के बाद सांगली के एक अस्पताल में ले जाया गया. एक दिन बाद म्यूजीक कंपोजर पलाश मुच्छल को भी सांगली के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया. पलाश की मां ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि पलाश, स्मृति के पिता के बहुत करीब हैं और जब वह बीमार पड़े, तो पलाश ने तय किया कि जब तक वह ठीक नहीं हो जाते, तब तक शादी की रस्में नहीं करनी चाहिए.

उन्होंने आगे कहा, “वह इतना रोया कि उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. उसे चार घंटे तक हॉस्पिटल में रखा गया. उसे IV ड्रिप दी गई, ECG किया गया और दूसरे टेस्ट किए गए. सब कुछ नॉर्मल आया, लेकिन वह बहुत स्ट्रेस में है.” उन्होंने बताया कि पलाश सांगली से मुंबई लौट आया है और अब घर पर ठीक हो रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि कपल बहुत स्ट्रेस में है.

ये भी पढ़े- Smriti Mandhana के मंगेतर Palash Muchhal भी हुए बीमार, पिता पहले से अस्पताल में भर्ती

इस बीच, स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम से शादी से जुड़े सभी पोस्ट डिलीट कर दिए हैं, जिससे लोगों का ध्यान सेलिब्रेशन से हटकर दूसरी तरफ चला गया है.

 

  • Beta

Beta feature

Back to top button