SIR पर ममता का हमला… मतुआ रैली में केंद्र और चुनाव आयोग को दी कड़ी चेतावनी

Mamata Banerjee on SIR: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को SIR (स्पेशल इंटरिम रिवीजन) को लेकर भाजपा और केंद्र सरकार पर सीधा और तीखा प्रहार किया। बांग्लादेश सीमा से सटे उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव में मतुआ समुदाय के गढ़ में आयोजित रैली में ममता ने दावा किया कि यदि बंगाल में वोटर लिस्ट से वैध मतदाताओं के नाम हटाए गए, तो उसका असर इतना बड़ा होगा कि “केंद्र सरकार भी गिर जाएगी।”

‘2024 में मोदी को इसी वोटर लिस्ट के आधार पर वोट मिले’
ममता बनर्जी ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसी वोटर लिस्ट के आधार पर वोट मिले।
उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा—
“अब अगर आप SIR की आड़ में नाम हटवाते हैं, तो यह जनता से किया गया धोखा होगा। यह प्रक्रिया इतनी जल्दी में क्यों की जा रही है?”

चुनाव आयोग को बताया—‘भाजपा आयोग’
चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए ममता ने कहा कि आयोग अब निष्पक्ष नहीं रहा और “भाजपा आयोग” बन चुका है।
उन्होंने मतुआ समुदाय को आश्वस्त किया कि जब तक वे सत्ता में हैं, किसी का नाम मतदाता सूची से हटने नहीं देंगी।

ममता ने सवाल उठाया कि यदि SIR का मुद्दा बांग्लादेशी घुसपैठ का है, तो इसे मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश जैसे गैर-सीमावर्ती राज्यों में क्यों लागू किया जा रहा है?

‘मैं भाजपा से नहीं डरती’
ममता बनर्जी ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि वह भाजपा की रणनीतियों को अच्छी तरह समझती हैं।
उन्होंने बिहार चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्षी नेता “बेचारे” भाजपा का खेल नहीं समझ पाए, लेकिन वे समझती हैं और बंगाल में भाजपा का खेल कभी सफल नहीं होने देंगी।

उन्होंने चेतावनी दी—
“अगर उन्होंने बंगाल को छूने की कोशिश की, तो हम पूरे देश को हिला देंगे।”

यह भी पढ़ें…

कोलकाता सहित बंगाल और पूर्वोत्तर में भूकंप के तेज झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

मतदाता सूची से नाम हटाने पर सख्त चेतावनी
ममता ने केंद्र सरकार की एजेंसियों का जिक्र करते हुए कहा कि ट्रेन, प्लेन, बार्डर, पासपोर्ट, कस्टम—सब केंद्र सरकार के नियंत्रण में हैं।
उन्होंने सवाल किया—
“तो फिर बंगाल में घुसपैठ कैसे हुई? क्या हमने करवाई?”

भाजपा पर CAA कार्ड बेचकर पैसे वसूलने का आरोप
ममता ने मतुआ समुदाय को सावधान करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा CAA कार्ड के नाम पर पैसे वसूल रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के झांसे में आने वाले लोगों को भारी परेशानी होगी।

यह भी पढ़ें…

ECI की केंद्रीय टीम का बंगाल दौरा… पांच जिलों में SIR प्रोग्रेस की होगी समीक्षा

SIR की वजह से 35 मौतों का दावा
ममता ने दावा किया कि SIR के चलते बंगाल में अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा “डुप्लिकेट वोटर” बनाने के लिए AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का इस्तेमाल कर रही है।

SIR के खिलाफ सड़क पर उतरी ममता
रैली के बाद ममता बनर्जी ने ठाकुरनगर में तीन किलोमीटर लंबी पदयात्रा भी निकाली, जो SIR के विरोध में उनका दूसरा बड़ा मार्च था। इससे पहले 4 नवंबर को भी TMC ने SIR शुरू होने के दिन कोलकाता में बड़ा विरोध मार्च निकाला था।

यह भी पढ़ें…

BJP नेता का आरोप मुर्शिदाबाद बना अवैध हथियारों का गढ़, राज्य में चरमराई कानून व्यवस्था

Back to top button