Aaj Ka Rashifal: किस राशि पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा? पढ़े राशिफल

Horoscope 27 November 2025, Rashifal 27 November 2025: दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है। पढ़ें 12 राशियों का आज का राशिफल।

Horoscope 27 November 2025, Rashifal 27 November 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 27 नवंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा।

राशिफल 27 नवंबर 2025

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए काम का है। जो काम कई दिनों से टल रहे थे, उनमें प्रगति होगी। किसी बड़े व्यक्ति से सहारा भी मिल सकता है। पैसों को लेकर थोड़ा सावधान रहें, जल्दबाजी में खर्च न करें। रिश्तों में आपके शब्द असर करेंगे, इसलिए बोलने से पहले सोचें। शाम को परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा।

वृषभ राशि

परिवार में शांति रहेगी और किसी बात को लेकर राहत महसूस होगी। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं। कोई अनावश्यक खरीदारी टाल दें। रिश्तों में आपकी नरमी माहौल ठीक रखेगी। सेहत में थकान महसूस हो सकती है। नींद पर ध्यान दें।

मिथुन राशि

जो लोग मीडिया, लेखन, पढ़ाई या इंटरव्यू की तैयारी में हैं, उन्हें फायदा मिलेगा। कोई नई जानकारी या मौका हाथ लग सकता है। रिश्तों में छोटी बात से तनाव ना लें; बात करके हल निकल आएगा। यात्रा का योग है, लेकिन छोटी दूरी की। सेहत में कोई बड़ी समस्या नहीं, बस पानी ज्यादा पिएं।

कर्क राशि

किसी बात का पुराना बोझ हल्का हो सकता है। किसी पुराने दोस्त या रिश्तेदार से बातचीत फायदेमंद साबित होगी। पैसा आने की उम्मीद है, पर बहुत बड़ा फायदा आज नहीं दिखता। परिवार में आपकी बात सुनी जाएगी। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन दिमाग को आराम दें।

सिंह राशि

किसी मीटिंग, बातचीत या फैसले में आपकी राय सबसे ज्यादा चल सकती है। नौकरी और बिज़नेस दोनों के लिए अच्छा दिन है। पैसा स्थिर रहेगा। किसी पुराने काम की वजह से तारीफ भी मिल सकती है। रिश्तों में प्यार और सम्मान बढ़ेगा। सेहत पूरी तरह साथ देगी।

मकर राशि

जो भी काम हाथ में लेंगे, उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे। किसी महत्वपूर्ण फैसला लेने के संकेत हैं। पैसा बचाकर चलें। किसी के चक्कर में आकर कोई गलत खर्च न करें। रिश्तों में थोड़ा संयम रखें, ज़रूरी बातें शांत मन से करें। सेहत अच्छी रहेगी। बस नींद पूरी करें।

कन्या राशि

आज मेहनत का फल मिलना शुरू होगा। ऑफिस में आपकी बात मानी जाएगी। पैसा धीरे-धीरे बढ़ेगा और कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। सेहत में हल्का दर्द या थकान आ सकती है। आराम जरूरी है। रिश्तों में किसी बात को लेकर स्पष्टता बनी रहेगी। घर-परिवार में सामान्य माहौल रहेगा।

तुला राशि

आज आप व्यवस्थित तरीके से काम करेंगे। पुराने अधूरे काम पूरे होने लगेंगे। सेहत का खास ध्यान रखें- हल्का दर्द, थकान या गैस जैसी दिक्कत हो सकती है। घर-परिवार में माहौल ठीक रहेगा, लेकिन किसी बुजुर्ग की सलाह माननी पड़ेगी। खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है। किसी जरूरी कागज या मीटिंग को हल्के में न लें।

वृश्चिक राशि

आपके दिमाग में आज नए-नए आइडिया आएंगे और उनका फायदा भी होगा। रचनात्मक काम करने वालों के लिए अच्छा दिन है। रिश्तों में भावना ज्यादा रहेगी, लेकिन गलतफहमी से बचें। पैसा सही प्लानिंग से आएगा। कोई पुराना बकाया भी मिल सकता है। काम में सहयोग मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

धनु राशि

किसी नई शुरुआत या नई मुलाकात की संभावना है। पैसा आते-जाते रहेगा, लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा। कामकाज में आपका अंदाज़ लोगों को पसंद आएगा। प्रेम संबंधों में थोड़ा नज़दीकी बढ़ेगी। परिवार का पूरा साथ मिलेगा। सेहत में सिर का हल्का दर्द हो सकता है।

कुम्भ राशि

छोटी यात्रा के योग हैं और यह यात्रा आपको मानसिक आराम देगी। कामकाज में तेजी आएगी। रिश्तों में किसी पुरानी गलतफहमी का हल निकलेगा। पैसा सामान्य चलेगा, लेकिन भविष्य के लिए अच्छी प्लानिंग बन सकती है। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।

मीन राशि

आज आप दिल और दिमाग दोनों की सुनना चाहेंगे। काम में कुछ अड़चनें आएंगी लेकिन धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा। परिवार में कोई व्यक्ति आपका मन हल्का कर देगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी- ना बहुत फायदा, ना नुकसान। सेहत में थकान रहेगी, पानी और आराम जरूर लें।

 

Back to top button