UP Weather: UP में हवा और कोहरा बढ़ाएगा सर्दी, लखनऊ में बादलों की दस्तक

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। अगले कुछ दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी। लखनऊ, नोएडा समेत कई जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा दिखेगा।

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मौसम की आंख मिचौली जारी है। कभी तापमान घटने से ठंडक का अहसास होने लगता है तो कभी मौसम अचानक बदलने से फिर गर्मी लगने लगती है। प्रदेश में एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अगले 2 से 3 दिनों के दौरान प्रदेश में तापमान बढ़ सकता है। हालांकि कई जिलों में न्यूनतम तापमान 8℃ से भी नीचे लुढ़क गया है। वहीं सबसे बड़ी राहत की बात ये है कि नवंबर का आखिरी हफ्ता चल रहा है लेकिन अभी तक कड़ाके की ठंड की शुरुआत नहीं हुई है।

सुबह सर्दी की सिहरन बढ़ी

नवंबर माह के आखिरी सप्ताह में सर्दी बढ़ रही है। इसका असर गुरुवार सुबह देखने को मिला। भोर से सुबह 10 बजे तक आसमान पर बादल और वातावरण में धुंध देखी गई। जिनके असर से सुबह के समय घर से बाहर निकलने वालों को गलन का अहसास हुआ। हालांकि गुरुवार को दिन की खिली धूप में तापमान में 12 डिग्री की बढोत्तरी से राहत जरुर मिली।

लखनऊ में बादलों की दस्तक

यूपी की राजधानी लखनऊ में मौसम बदलने वाला है. अनुमान है कि 30 नवंबर को लखनऊ में बादल छाए रहेंगे. 1 दिसंबर को भी मौसम इसी तरह रहेगा. आज (शुक्रवार) सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे से होगी. मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम 11°C रहेगा. हालांकि दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ हो जाएगा. आज नोएडा में अधिकतम तापमान 25°C और न्यूनतम 11°C के आसपास रहने की उम्मीद है.

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार उत्तर प्रदेश में ठंड से फिलहाल थोड़ी राहत मिल सकती है। प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है और आगामी 2–3 दिनों में तापमान में लगभग 2°C तक वृद्धि के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य पाकिस्तान एवं संलग्न अफगानिस्तान के ऊपर ऊपरी एवं मध्यम स्तर पर विकसित पश्चिमी विक्षोभ वर्तमान में सक्रिय है।

 

Back to top button