UP News: ब्रह्माकुमारीज समागम में लखनऊ पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू, CM योगी ने किया स्वागत

Droupadi murmu Lucknow visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 28 नवंबर 2025 को लखनऊ में एक दिवसीय यात्रा पर पहुंच गई हैं, जहां वे ब्रह्माकुमारीज़ के राज्य स्तरीय अभियान का शुभारंभ करेंगी।

Droupadi murmu Lucknow visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज लखनऊ में 12 बजे ब्रह्माकुमारीज़ के ध्यान शिविर का उद्घाटन करेंगी. सुलतानपुर रोड पर इंदिरा नहर के पास नवनिर्मित ब्रह्माकुमारीज राजयोग प्रशिक्षण केंद्र राष्ट्रपति के स्वागत के लिए तैयार है. गुलजार उपवन में तीन एकड़ में बना यह ध्यान एवं योग केंद्र भविष्य में व्यसनमुक्त और स्वस्थ समाज निर्माण की दिशा में कार्य करेगा. यहां राजयोग ध्यान के माध्यम से युवाओं और महिलाओं को आत्मउन्नति के लिए प्रेरित किया जाएगा.

लखनऊ पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू

इस अवसर पर विश्व एकता और विश्वास विषय पर एक विशेष सम्मेलन भी आयोजित होगा. कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई राजनीतिक, आध्यात्मिक और सामाजिक लोगों को आमंत्रित किया गया है. राष्ट्रपति के आगमन से पहले पूरे क्षेत्र में सौंदर्याकरण और सफाई का कार्य तेज कर दिया गया है.

गुलजार उपवन में आयोजित ब्रह्माकुमारीज़ अभियान उद्घाटन के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। यह 2025-26 की वार्षिक थीम पर आधारित है, जो राजयोग के माध्यम से वैश्विक एकता पर केंद्रित है। यहां 12 से 1 बजे तक रुकने के बाद राजभवन जाएंगी। राज भवन से करीब 2:45 बजे रवाना हो कर 3:00 बजे वृंदावन योजना स्थित राष्ट्रीय जम्बूरी स्काउट गाइड कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगी। यहां से 4:45 बजे रवाना होकर शाम 5 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगी।

ब्रह्माकुमारी कार्यक्रम के बाद राजभवन में विश्राम करने के पश्चात दोपहर 2 बजे वृंदावन कॉलोनी के डिफेंस एक्सपो स्थल पर 19वीं नेशनल जंबूरी का समापन समारोह होगा, जिसमें 30 हजार से अधिक प्रतिभागी शामिल हैं। राष्ट्रपति शाम को दिल्ली लौटेंगी।

लखनऊ पुलिस ने राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए हवाई अड्डा, राजभवन, ब्रह्माकुमारी केंद्र और डिफेंस एक्सपो स्थल के आसपास यातायात परिवर्तन लागू किए हैं, जो 27 नवंबर शाम 8 बजे से प्रस्थान तक जारी रहेंगे.

 

Back to top button