
IND vs SA: रांची में धोनी ने खुद ड्राइव कर कोहली को छोड़ा होटल, Video देख क्रेजी हुए फैंस
MS Dhoni drives for Virat Kohli: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान MS धोनी ने अपने घर में विराट कोहली और ऋषभ पंत को डिनर पर बुलाया। फिर धोनी ने खुद कार चलाकर विराट कोहली को टीम होटल तक ड्रॉप किया, जिसे देख फैंस क्रेजी हो गए।
MS Dhoni drives for Virat Kohli: रांची में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने विराट कोहली और ऋषभ पंत को डिनर पर बुलाया, खुद कार ड्राइव कर कोहली को होटल छोड़ा। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली वनडे सीरीज खेलने के लिए कोहली रांची पहुंचे हैं। जो वीडियो सामने आया है उसमें धोनी खुद ड्राइव करके कोहली को ले जाते नजर आ रहे हैं। विराट कोहली, ऋषभ पंत और दूसरे भारतीय खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज़ से पहले MS धोनी के रांची वाले घर गए।
यहां देखें कोहली और धोनी का वीडियो
विराट कोहली बुधवार को लंदन से भारत पहुंचे. गुरुवार शाम को उन्हें रांची में धोनी के घर जाते हुए देखा गया. कुछ घंटों बाद फैंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर धोनी द्वारा कोहली को टीम होटल छोड़ते हुए कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए. इसके सामने आते ही लोगों ने देखते ही देखते इंटरनेट पर इसे वायरल हो गए.
MS Dhoni personally drove his car to drop Virat Kohli back at the hotel after dinner.🥺❤️ pic.twitter.com/sEHdZT1EGt
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) November 27, 2025
धोनी नई Range Rover Autobiography में दिखे
अब आप सोच रहे होंगे कि विराट कोहली रांची में क्या कर रहे हैं तो आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों रांची में है और वहां साउथ अफ्रीका के साथ पहला वनडे मैच होना है। रांची एमएस धोनी का होमटाउन है, ऐसे में पूर्व कप्तान का मौजूदा क्रिकेट टीम से रीयूनियन तो बनता ही है। ऐसे मौके को खास बनाने के लिए धोनी ने विराट कोहली, ऋषभ पंत और ऋतुराज गायकवाड़ जैसे खिलाड़ियों को अपने फार्महाउस पर डिनर के लिए बुलाया था। डिनर के बाद धोनी अपनी नई रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी चलाकर विराट के साथ होटल पहुंचे और वहां उन्होंने विराट को ड्रॉप किया।
ये भी पढ़े- WPL 2026 Auction: दीप्ति शर्मा पर छप्परफाड़ बरसा धन, यूपी वारियर्स ने खोला खजाना
पंत और विराट दोनों भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में हिस्सा लेंगे. सीरीज का पहला मैच रविवार, 30 नवंबर को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा।
ये भी पढ़े- Smriti Mandhana: क्रिकेट बाद में दोस्ती पहले, जेमिमा ने मंधाना के लिए छोड़ा WBBL





