Tere Ishk Mein Review: थिएटर में छलनी हो रहा आशिकों का दिल, धनुष-कृति ने मचाया बवाल

Tere Ishk Mein Review: धनुष और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ को लेकर कई महीनों से बज चल रही थी। अब फाइनली ये फिल्म रिलीज हो गई है और लोगों की भीड़ खचाखच थिएटर में भर गई है।

Tere Ishk Mein Review: साउथ स्टार धनुष की ‘तेरे इश्क में’ शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है. इसमें एक्टर के साथ कृति सेनन की जोड़ी नजर आई है. दोनों की साथ में यह पहली फिल्म है. रिलीज होते ही सिनेमाघरों में फिल्म की धूम मच गई है और सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने फिल्म के रिव्यूज डाले हैं, जो ‘तेरे इश्क में’ को फुल पैसा वसूल बता रहे हैं. वहीं, धनुष और कृति सैनन की परफॉर्मेंस की भी खूब तारीफ हो रही है.

रांझणा जैसी शानदार है तेरे इश्क में मूवी

अभी-अभी बैंगलोर में तेरे इश्क में देखी और क्या शानदार फिल्म है। आनंद एल राय ने अच्छा निर्देशन किया है। धनुष की एक्टिंग भी काबिल-ए-तारीफ और हैरान करने वाली थी। ईमानदारी से कहूं तो म्यूजिक एल्बम अच्छा था, खासकर एआर रहमान वाला। मेरा फेवरेट आवारा और टइटल ट्रैक है। लेखन अच्छा है, कुछ सीन्स नोस्टाल्जिक फीलिंग्स देते हैं। मेरी राय से यह रांझणा जैसी बढ़िया फिल्म है। स्क्रीन्स पर इमोशन दिखाने में आनंद एल राय जीनियस हैं।

धनुष और कृति सेनन की शानदार परफॉर्मेंस

धनुष और कृति सेनन की फिल्म का रिव्यूज करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘धनुष और कृति सेनन ने शानदार परफॉर्मेंस दी है. शानदार रोमांटिक दर्दभरी कहानी. पैसा वसूल मूवी’. दूसरे ने लिखा, ‘क्या डायलॉग है, क्या केमिस्ट्री है. धनुष और कृति सेनन की तेरे इश्क में रिलीज हो गई है इसे अपने पास के सिनेमाघरों में देख सकते हैं.’ तीसरे ने लिखा, ‘थलाइवा धनुष. तेरे तेरे इश्क में को मिस मत करिए.’

 

एक और यूजर ने लिखा, ‘याद रखिएगा तेरे इश्क में साल 2025 की बेस्ट फिल्म होने वाली है. फिल्म की टीम को मेरी शुभकामनाएं.’ वहीं, एक यूजर ने कहा कि यह फिल्म रुला देगी. लिखा कि ‘थलाइवा तेरे इश्क को मिस मत करिएगा. यह फिल्म हंसाएगी, आपको इससे प्यार हो जाएगा और यह आपको रुलाएगी भी. प्योर सोल मूवी.’

‘तेरे इश्क में’ के बारे में

गुलशन कुमार, टी-सीरीज और कलर येलो की बनाई ‘तेरे इश्क में’, आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा की बनाई फिल्म है। आनंद एल राय की निर्देशित और हिमांशु शर्मा व नीरज यादव की लिखित यह फिल्म ए.आर. रहमान के संगीत से सजाई गई है जिसके बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं। धनुष और कृति सेनन की यह फिल्म आज यानी 28 नवंबर, 2025 को हिंदी, तमिल और तेलुगू में दुनिया भर में रिलीज हो चुकी है।

Back to top button