Aadhaar card: UIDAI ने किया बड़ा बदलाव; नाम, एड्रेस और डेट ऑफ बर्थ के लिए बदला नियम…

Aadhaar Rule Change: UIDAI ने आधार कार्ड के नाम, पता, जन्मतिथि अपडेट के लिए नए नियम लागू किए हैं। ये बदलाव सभी उम्र समूहों के लिए डॉक्‍युमेंट्स की नई सूची पर आधारित हैं.

Aadhaar Rule Change: अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। आज योगी सरकार ने आधारकार्ड को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है, जिसका असर यूपी के हर निवासी पर होने वाला है। उत्तरप्रदेश सरकार ने आधार कार्ड की जन्मतिथि के प्रमाणपत्र के रूप में शामिल किए जाने पर रोक लगा दी है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड को जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में शासन ने सभी विभागों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि किसी भी सरकारी प्रक्रिया, सेवा या प्रमाणन के लिए आधार कार्ड को जन्मतिथि का मान्य दस्तावेज न माना जाए।

अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

साथ ही, अब तक ये प्रमाण पत्र जारी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं. राजस्व विभाग ने सभी तहसीलदारों, उप-विभागीय अधिकारियों, जिला आयुक्तों और संभागीय आयुक्तों को 16-सूत्रीय सत्यापन दिशानिर्देश जारी किए हैं.इस नियम को  Third Amendment Regulations, 2025 के तहत नोटिफाई किया गया है.

यूपी की योगी सरकार ने भी जारी किया आदेश

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की तरफ से भी इसको लेकर निर्देश जारी किया है. आधार कार्ड को अब जन्म की तारीख का सबूत नहीं माना जाएगा.

संदिग्धों के खिलाफ पुलिस केस दर्ज होगा

महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने सभी संदिग्ध दस्तावेजों को रद्द करने का आदेश दिया है.  इसके साथ ही उन अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, जिन्होंने फर्जी दस्तावेज जारी किए. मंत्री बावनकुले ने ये भी कहा कि आवेदक की जानकारी और आधार कार्ड की तारीख में कोई भी गड़बड़ी पाई गई तो पुलिस केस दर्ज किया जाएगा.

अगर कोई व्यक्ति असल दस्तावेज पेश नहीं कर पाता है तो उसे भगोड़ा करार दे दिया जाएगा. उसके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की जाएगी.

 

Back to top button