
स्कूल में डांट पड़ी तो छात्र ने उठाया खतरनाक कदम… तीसरी मंजिल से लगाईं छलांग, हालत गंभीर
MP News: मध्य प्रदेश के रतलाम से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां बोधी स्कूल में पढ़ने वाले 14 वर्षीय छात्र ने स्कूल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल छात्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मामले की जांच में पुलिस भी जुट गई है।
फोन लाने पर डांट से आहत था छात्र
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कक्षा 8 का छात्र गुरुवार सुबह फोन लेकर स्कूल पहुंचा था। स्कूल प्रशासन ने जब उसकी तलाशी ली तो मोबाइल बरामद हो गया।
बताया गया है कि—
- छात्र को मोबाइल लाने पर डांटा गया था
- उसके व्यवहार को लेकर परिजनों को भी स्कूल में बुलाया गया
- इसके बाद बच्चा मानसिक रूप से विचलित हो गया
- डांट से परेशान छात्र अचानक स्कूल की तीसरी मंजिल पर जाकर गया और बिना कुछ कहे नीचे कूद गया।
- घटना सुबह 10:30 बजे के करीब
स्कूल स्टाफ के मुताबिक, यह हादसा सुबह लगभग 10:30 बजे हुआ। ऊंचाई से गिरने के कारण बच्चे को गंभीर चोटें आईं। स्कूल प्रबंधन की मदद से छात्र को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
यह भी पढ़ें…
बारात आने से पहले छा गया मातम, शादी घर से एक साथ उठीं दो अर्थियां
हाथ-पैर और रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर
अस्पताल सूत्रों के अनुसार छात्र को—
- हाथ में फ्रैक्चर
- पैर में फ्रैक्चर
- रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें
आईं हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रतलाम के जीडी अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टर उसकी हालत गंभीर बताते हुए लगातार निगरानी में रखे हुए हैं।
यह भी पढ़ें…
भोपाल में अंतरजिला नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया है। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि छात्र मानसिक रूप से आहत था और गुस्से में उसने यह कदम उठाया।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि—
- स्कूल स्टाफ ने उसे किस तरह डांटा?
- क्या परिजनों को बुलाने का तरीका छात्र पर मानसिक दबाव बना?
- क्या घटना में स्कूल की लापरवाही शामिल है?
इलाके में दहशत
घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। अन्य स्कूलों के बच्चों के माता-पिता ने भी चिंता जताई है कि स्कूलों में अनुशासन के नाम पर बच्चों के साथ कैसा व्यवहार किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें…





