Uttarakhand में कुंभ मेले का भव्य आयोजन… सीएम धामी ने किया शाही स्नानों का ऐलान

Kumbh Mela 2027: हरिद्वार में 2027 में आयोजित होने जा रहे कुंभ मेले की तैयारियाँ जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में शुक्रवार को अखाड़ों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में मेले की रूपरेखा और शाही स्नान की तिथियों का ऐलान कर दिया गया। इस ऐलान से साधु-संत और श्रद्धालु उत्साहित हैं।

साल 2027 में हरिद्वार में अर्धकुंभ मेला आयोजित होगा। सरकार ने पहले से ही इस आयोजन को पूर्ण कुंभ की भव्यता के साथ आयोजित करने की योजना बनाई थी। बैठक में सभी 13 अखाड़ों के प्रतिनिधि संत मौजूद रहे और उन्होंने हाथी और घोड़ों के साथ अखाड़ों की भव्य पेशवाइयों और शाही स्नान में भाग लेने का आश्वासन दिया।

कब से कब तक चलेगा कुंभ मेला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुंभ मेला 17 जनवरी 2027 से शुरू होकर 30 अप्रैल 2027 तक चलेगा। पहला स्नान 14 जनवरी 2027 को मकर संक्रांति के दिन होगा। कुल 10 अमृत स्नान आयोजित किए जाएंगे, जिनमें से 4 शाही स्नान होंगे।

कुल मिलाकर यह मेला 107 दिनों तक चलेगा और देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगा।

यह भी पढ़ें…

स्थापना दिवस पर शहीद आश्रितों की बढ़ेगी पेंशन, सीएम धामी ने की कई बड़ी घोषणाएं

स्नान की प्रमुख तिथियाँ

  • सामान्य स्नान:

* 14 जनवरी 2027 – मकर संक्रांति

* 6 फरवरी 2027 – मौनी अमावस्या

* 11 फरवरी 2027 – बसंत पंचमी

* 20 फरवरी 2027 – माघ पूर्णिमा

  • शाही अमृत स्नान:

* 6 मार्च 2027 – महाशिवरात्रि (पहला शाही स्नान)

* 8 मार्च 2027 – सोमवती/फाल्गुन अमावस्या (दूसरा शाही स्नान)

* 14 अप्रैल 2027 – मेष संक्रांति/वैशाखी (तीसरा शाही स्नान)

* 20 अप्रैल 2027 – चैत्र पूर्णिमा (समापन शाही स्नान)

  • अन्य महत्वपूर्ण तिथियाँ:

* 7 अप्रैल 2027 – नव संवत्सर

* 15 अप्रैल 2027 – राम नवमी

यह भी पढ़ें…

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर देहरादून पहुंचेंगे पीएम मोदी, 8140 करोड़ की देंगे सौगात

अखाड़ों की तैयारियाँ
साधु-संतों ने बताया कि वे कुंभ मेला में परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार पेशवाइयां हाथी और घोड़ों के साथ निकालेंगे। सरकार की ओर से भी सुरक्षा, आवास, यातायात और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर कई स्तरों पर तैयारियाँ तेज़ की जा रही हैं।

2027 का हरिद्वार कुंभ मेला धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक और पर्यटन दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होने वाला है। आयोजन से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था और पर्यटन क्षेत्र को भी बड़ा लाभ मिलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें…

इगास बग्वाल पर्व पर सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं, वीडियो जारी कर दिया ये सन्देश…

Back to top button