UP News: कोरियर की आड़ में सेक्स रैकेट, डिमांड व्हाट्सएप पर; सप्लाई दिल्ली तक

Kanpur Sex Racket Exposed: कोहना थाना क्षेत्र में कोरियर कंपनी की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा था। व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए शहर से भोली-भाली लड़कियों को दिल्ली तक भेजा जाता है।

Kanpur Sex Racket Exposed: उत्तर प्रदेश के कानपुर के कोहना थाना क्षेत्र में एक कोरियर कंपनी की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का मामला सामने आया है। व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए डिमांड आने पर लड़कियां दिल्ली तक भेजी जाती हैं। शहर से भोली-भाली लड़कियों को बाहर भेजा जाता है। रैकेट में दो दर्जन से अधिक लोग शामिल हैं, जिनका नेटवर्क कानपुर से दिल्ली तक फैला हुआ है। एक ट्रांसपोर्टर ने आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

व्हाट्सएप पर आती है डिमांड

उन्नाव में रहने वाले एक ट्रांसपोर्टर जोकि वर्तमान में दिल्ली के पालम में रह रहा है। ट्रांसपोर्टर ने यह आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर के मुताबिक सेक्स रैकेट से जुड़ा हुआ ब्रोकर सोशल मीडिया के माध्यम से अश्लील वीडियो व फोटो ग्राहकों को भेजता है और फिर उन्हें फंसाकर यह गंदा धंधा चलाता है। गिरोह में कानपुर की एक महिला भी शामिल है, जिसका नेटवर्क लखनऊ से लेकर दिल्ली तक फैला है। यही नहीं गिरोह में दिल्ली के एक सेवानिवृत्त एसीपी की साली भी शामिल है।

ये भी पढ़े- UP News: बारात में डांस को लेकर खूनी खेल; DJ संचालक की गोली मारकर हत्या

लखनऊ से लेकर दिल्ली तक फैला नेटवर्क

सेक्स रैकेट का यह पूरा जाल कोरियर कंपनी की आड़ में चलता है। ट्रांसपोर्टर ने पुलिस को दिये गये शिकायती पत्र में तीन वेबसाइट का भी उल्लेख किया है। जिसमें यह दावा किया गया है कि पत्र में उल्लेखित वेबसाइटों के माध्यम से ही इस रैकेट को चलाया जा रहा है। मामले के संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े- 36 साल बाद हत्या का आरोपी गिरफ्तार, धर्म और नाम बदलकर चल रहा था फरार

पुलिस को चकमा देने के लिए गैंग के सदस्य कोरियर कंपनी के अलावा कपड़े की फर्जी वेबसाइट भी संचालित कर रहे हैं। दोनों कंपनी की आड़ में सेक्स रैकेट इसलिए संचलित हो रहा है, जिससे पुलिस को उनकी काली करतूत के बारे में पता न चल सके। इतना ही नहीं गिरोह से जुड़ी युवतियां इंस्टाग्राम में फर्जी आईडी का सहारा लेकर युवाओं को टारगेट कर पहले उनसे मीठी-मीठी बातें करती हैं, फिर सामने वाले शख्स की बातचीत के तौर-तरीके को गौर कर डील करने का काम शुरू करती हैं। फिलहाल मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर और भी सुराग तलाशने में जुटी हुई है।

ये भी पढ़े- निजी अस्पताल ने बिल न मिलने पर रोका बच्ची का शव, विधायक के हस्तक्षेप से मिला न्याय

 

Back to top button