Lucknow News: लाल बत्ती कार से ब्रांडिंग की वीडियो; जोकर चाय वाले पर पुलिस का एक्शन

Lucknow News: लखनऊ की ठाकुरगंज पुलिस ने लाल बत्ती से रील बनाने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। वह एक चाय की दुकान की ओपनिंग में प्रमोशन करने पहुंचा था।

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में एक युवक लग्जरी कार पर अधिकारियों वाली लाल-नीली बीकन लाइट और चेहरे पर मास्क लगाकर चाय की दुकान पर पहुंचकर स्वागत कराता है। फिर चाय की चुस्की लेता है। कुछ देर में ही यह वीडिया वायरल हो जाता है।  पुलिस युवक की पहचान करती है और गिरफ्तार कर लेती है। आरोपी की पहचान आरिश किदवई के रूप में हुई है। आरिश एक होटल मैनेजर का बेटा है। गाड़ी पर लाल बत्ती और डेस्क बोर्ड पर पुलिस की कैप रखी थी। पुलिस ने उसे इन्हीं आरोपों पर पकड़ा है।

शौक, दिखावे और रील का चक्कर

शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उसका वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इसमें आरिश अपनी बीकन लाइट वाली कार से चेहरे पर मास्क लगाए ठाकुरगंज में अपने एक दोस्त की चाय की दुकान पर पहुंचता है। लाल-नीली लाइट लगी बत्ती से मास्क लगाए व्यक्ति के पहुंचने से लोग हैरान रह जाते हैं। पता चलता है कि उसने सिर्फ शौक, दिखावे और रील के चक्कर में यह सब किया।

उनकी हैरानी तब बढ़ जाती है जब उस व्यक्ति का किसी वीआईपी की तरह स्वागत शुरू होता है। पहले माला पहनाया जाता है फिर बुके दिया जाता है। इसके बाद उसका दोस्त चाय बनाता है और आरिश कुर्सी पर बैठकर बड़े आराम से चाय की चुस्कियां लेता है। काफी लोग इस नजारे को अपने मोबाइल में कैद करते हैं और सोशल मीडिया पर भी डाल देते हैं।

ये भी पढ़े- Noida: सिरफिरे आशिक ने गर्लफ्रेंड को PG में घुसकर गोली मारी, पिस्टल लहराते हुए भागा

वीडियो वायरल होते हरकत में पुलिस

वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई। ठाकुरगंज थाने के इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम ने तुरंत कार्रवाई की। आरिश किदवई को गिरफ्तार कर लिया गया और उसकी लग्जरी कार को सीज कर दिया गया है। पूछताछ में पता चला कि आरिश के दादा कभी पुलिस विभाग में थे। कार आरिश के ही नाम पर रजिस्टर्ड है। इंस्पेक्टर ने बताया कि ऐसे फर्जीवाड़े से आम जनता में भ्रम पैदा होता है और कानून का उल्लंघन होता है, इसलिए सख्त कार्रवाई की गई है।

Back to top button