IND vs SA: ‘घरेलू क्रिकेट खेलो, वरना…’, भारतीय टीम पर बरस पड़े कपिल देव

IND vs SA 1st ODI: भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट मैच 30 रनों से गंवा दिया था। फिर गुवाहाटी टेस्ट मैच में 408 रनों से हार झेलनी पड़ी। इस बीच कपिल देव ने उन 3 कमजोरियों को उजागर किया है।

IND vs SA 1st ODI: भारत को हाल ही में अपने ही देश में खेलते हुए साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-2 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया की इतनी बुरी हालत देखकर कपिल देव भी आग बबूला हो गए हैं. कपिल देव ने टीम इंडिया के क्रिकेटर्स को जमकर लताड़ लगाई है. कपिल देव ने साथ ही वनडे और टी20 क्रिकेट का नाम लेकर भारतीय टीम के खिलाड़ियों को धुन डाला.

कपिल देव ने बताई टीम इंडिया की 3 कमजोरियां

कपिल देव ने भारत की हार पर स्पोर्टस्टार से कहा, “ऐसा इसलिए था क्योंकि उनका अपना स्टाइल, फुटवर्क था, और यह बात भी कि उन्होंने अलग-अलग पिचों पर अच्छा डोमेस्टिक क्रिकेट खेला था। मैं बस यह जानना चाहता हूं कि आज के कितने टॉप खिलाड़ी डोमेस्टिक क्रिकेट खेल रहे हैं। यह सबसे जरूरी बात है। अगर आप डोमेस्टिक क्रिकेट नहीं खेलते हैं और अच्छे बॉलर्स का सामना नहीं करते हैं, तो आपको स्ट्रगल करना पड़ेगा।”

ये भी पढ़े- वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया का फोटोशूट, रोहित शर्मा मस्ती के मूड में; नींद में ऋषभ…

1983 वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान कपिल देव ने कोलकाता में पहले टेस्ट के लिए तैयार पिच की भी आलोचना की, जहां मैच तीन दिन के अंदर खत्म हो गया था। उन्होंने कहा कि आज के जमाने में जहां ज्यादातर ध्यान व्हाइट-बॉल क्रिकेट पर है, बल्लेबाज़ों को गेंदबाजों के लिए आसान पिचें नहीं मिलतीं और इसलिए वे मुश्किल हालात का सामना नहीं कर पाते।

ये भी पढ़े- BCCI ने किया एशिया कप के लिए टीम का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी की चमकी किस्मत

उन्होंने कहा, “पिचें बहुत, बहुत जरूरी हैं। ऐसी नहीं जहां खेल ढाई दिन में खत्म हो जाए। आप टॉस हारते हैं और खेल हार जाते हैं। ऐसी पिच का क्या मतलब है जहां कोई भी टीम 200 रन पार न करे? यह पांच दिन के खेल के लिए अच्छा नहीं है। हम T20 और ODI में ज्यादा बिजी रहते हैं, जिसका मतलब है कि बैट्समैन को बॉलर-फ्रेंडली पिचों का सामना मुश्किल से ही करना पड़ता है। स्पिन और सीम को बहुत मदद देने वाली सतहों पर, आपको आगे बढ़ने के लिए सब्र और अलग तरह के स्किल्स की जरूरत होती है।”

ये भी पढ़े- IND vs SA: रांची में धोनी ने खुद ड्राइव कर कोहली को छोड़ा होटल, Video देख क्रेजी हुए फैंस

Back to top button