
OTT Release: दिसंबर में लगेगा सस्पेंस-थ्रिल का तड़का, जब ‘OTT’ पर मचेगा धमाल
December OTT Release: दिसंबर 2025 में ओटीटी पर कुछ दिलचस्प सीरीज दस्तक देने को तैयार हैं। माधुरी दीक्षित एक नए किरदार में दर्शकों को एंटरटेन करने आ रही हैं
December OTT Releases: दिसंबर का आगाज हो रहा है और साथ ही मनोरंजन का डोज चार गुना ज्यादा बढ़ने वाला है। अगले महीने वह फिल्में थिएटर्स में रिलीज होंगी, जो मोस्ट अवेटेड में से एक हैं। इसके अलावा OTT पर भी दर्शकों के एंटरटेनमेंट के लिए काफी कुछ नया आने वाला है, तो देर क्यों करनी, देखें पूरी लिस्ट:
रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स (Raat Akeli Hai:The Bansal Murders)
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘रात अकेली है’ का सीक्वल रिलीज के लिए तैयार है। हनी त्रेहन के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी रिच बंसल फैमिली की मर्डर मिस्ट्री है। फिल्म में नवाजुद्दीन जटिल यादव का किरदार निभा रहे हैं।
रिलीज डेट- 19 दिसंबर
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
जोनर-मर्डर मिस्ट्री
थामा : (Thamma)
हॉरर-फैंटेसी फिल्म ‘थामा’ में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना अहम रोल में हैं, जबकि नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल ने अहम किरदार निभाए हैं. ‘थामा’ की कहानी में बेताल की रहस्यमयी प्रजाति को दिखाया गया है, जिनका राजा यक्षशासन (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) नियम तोड़ने की कोशिश करता है.
रिलीज डेट- 16 दिसंबर
प्लेटफॉर्म- प्राइम वीडियो (Prime video)
जोनर- हॉरर-फैंटेसी
मिसेज देशपांडे (Mrs. Deshpande)
काजोल के बाद अब माधुरी दीक्षित भी सीरीज की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। उनकी साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज ‘मिसेज देशपांडे’ जल्द ही रिलीज होगी, जिसमें धक-धक गर्ल एक हाउसवाइफ का किरदार निभा रही हैं, लेकिन वह नॉर्मल पत्नी नहीं, बल्कि एक सीरियल किलर हैं। कहानी कैसे अनफोल्ड होगी ये आपको सीरीज देखकर पता चलेगा।
रिलीज डेट- 19 दिसंबर
प्लेटफॉर्म-जियो हॉटस्टार (JioHotstar)
जोनर- साइकोलॉजिकल थ्रिलर
सिंगल पापा (Single Papa)
बॉलीवुड में सिंगल मदर की कहानी तो हम कई बार देख चुके हैं, लेकिन अब ‘सिंगल फादर’ के संघर्ष की कहानी लोगों को देखने को मिलेगी। मां के न होने पर पिता कैसे अकेले घर और बाहर का काम संभालकर अपने बच्चों की देखभाल करता है, वह नजरिया फैंस इस मूवी में देखेंगे। कुणाल खेमू और मनोज पाहवा फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं।
रिलीज डेट-12 दिसंबर
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
जोनर-कॉमेडी
एक दीवाने की दीवानियत’:(Ek Deewane ki Deewaniyat)
अगर आपको रोमांस पसंद हैं, तो ‘एक दीवाने की दीवानियत’ आपको पसंद आएगी फिल्म की कहानी एक ताकतवर राजनेता के बेटे, विक्रमादित्य भोसले (हर्षवर्धन राणे) के बारे में है, जो एक अभिनेत्री अदा (सोनम बाजवा) से पहली नजर में प्यार करता है। यह प्रेम जल्द ही दीवानगी में बदल जाता है, जो कहानी को रोमांस, जुनून, और बदले के एक खतरनाक खेल में ले जाता है।
रिलीज डेट-16 दिसंबर
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स (Netflix)
जोनर- रोमांटिक-ड्रामा
साली मोहब्बत (Saali Mohobbat)
बॉलीवुड की मंझी हुई एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा अब निर्देशक की कुर्सी संभालती दिखेंगी। उनकी साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘साली मोहब्बत’ जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। इस मूवी में राधिका आप्टे फीमेल लीड में हैं, वहीं मिर्जापुर के मुन्ना भैया भी फिल्म में अहम किरदार में दिखेंगे। कहानी कविता की है, जो एक छोटे से शहर की हाउसवाइफ स्मिता (Radhika Apte) को एक कहानी सुनाती है।
रिलीज डेट- 12 दिसंबर
प्लेटफॉर्म-Zee5
जोनर- साइकोलॉजिकल थ्रिलर





