
KGMU में महिला प्रोफेसर से छेड़छाड़, विभाग के ही डॉक्टर पर आरोप
Lucknow News: केजीएमयू में वरिष्ठ महिला प्रोफेसर के साथ उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। विभाग के ही एक पुरुष डॉक्टर पर अभद्रता और उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है।
KGMU में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। वरिष्ठ महिला प्रोफेसर ने सीनियर डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विभाग के ही एक पुरुष डॉक्टर पर अभद्रता व उत्पीड़न का इलजाम लगाया है। महिला आयोग में शिकायत के बाद केजीएमयू प्रशासन हरकत में आया। केजीएमयू प्रशासन ने सात सदस्यीय विशाखा कमेटी को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। कमेटी की पहली बैठक 26 नवंबर को हुई। जिसमें कमेटी ने पीड़ित प्रोफेसर का पक्ष सुना है।
शिकायत मिलने के बाद महिला आयोग और केजीएमयू प्रशासन ने कार्रवाई जांच की हा रही है। पीड़ित प्रोफेसर ने राज्य महिला आयोग को आठ नवंबर को पत्र लिखा। जिसमें पीड़िता ने 17 अक्तूबर को विभागीय परचेज कमेटी की बैठक का जिक्र किया है।
ये भी पढ़े- Lucknow News: लाल बत्ती कार से ब्रांडिंग की वीडियो; जोकर चाय वाले पर पुलिस का एक्शन
बैठक के बाद पुरुष डॉक्टर ने महिला प्रोफेसर का उत्पीड़न किया। केजीएमयू में इस तरह की घटना पहली दफा हुई है। जिसमें वरिष्ठ महिला प्रोफेसर के घटना घटी है।
ये भी पढ़े- UP News: कोरियर की आड़ में सेक्स रैकेट, डिमांड व्हाट्सएप पर; सप्लाई दिल्ली तक





