
राजेश सिंह दयाल और श्री गोरक्षनाथ मेडिकल कॉलेज द्वारा निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप की घोषणा
UP News: मेडिसिन मैन ऑफ़ यू.पी. राजेश सिंह दयाल एवं श्री गोरक्षनाथ मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल द्वारा नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैंप का ऐलान किया गया है। इस कैंप में ब्रेस्ट कैंसर की जांच जैसी विशेष और दुर्लभ सुविधा भी उपलब्ध होगी।
UP News: उत्तर प्रदेश के देवरिया में पूर्वांचल के लोगों के लिए एक बड़ा चिकित्सा सहयोग लेकर राजेश सिंह दयाल फ़ाउंडेशन और श्री गोरक्षनाथ मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल ने संयुक्त रूप से 30 नवम्बर 2025 को भव्य निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप आयोजित करने की घोषणा की है। यह शिविर बलभद्र नारायण (बी.एन.) इंटर कॉलेज, मझौली राज, देवरिया में लगाया जाएगा। इस शिविर में देश के शीर्ष संस्थानों के विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहेंगे।
कई विभागों के डॉक्टर करेंगे इलाज
प्रेस कॉन्फ़्रेंस को संबोधित करते हुए राजेश सिंह दयाल, जिन्हें प्रदेश भर में “मेडिसिन मैन ऑफ यूपी” के नाम से जाना जाता है, ने बताया कि इस शिविर में देश के शीर्ष संस्थानों के विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहेंगे।
इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं
-
न्यूरो विशेषज्ञ
-
ऑर्थोपेडिक्स
-
जनरल मेडिसिन
-
स्त्री रोग (Gynaecology)
-
पल्मोनोलॉजी
-
नेत्र रोग विशेषज्ञ
ग्रामीण महिलाओं के लिए बड़ी पहल
इस मेगा हेल्थ कैंप में ब्रेस्ट कैंसर की जांच जैसी विशेष और दुर्लभ सुविधा भी उपलब्ध होगी। यह शिविर ग्रामीण और दूर-दराज के मरीजों के लिए उच्चस्तरीय चिकित्सा सेवाओं की अभूतपूर्व सुविधा प्रदान करेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता और संसाधनों की कमी को देखते हुए यह सेवा महिलाओं के लिए जीवनदायी सिद्ध हो सकती है।
समाज सेवा ही मेरा लक्ष्य-राजेश सिंह दयाल
राजनीतिक सक्रियता पर पूछे गए प्रश्न पर राजेश सिंह दयाल ने स्पष्ट कहा-“मेरा उद्देश्य पहले भी समाज सेवा था, आज भी वही है और आगे भी रहेगा। 2014 में अपने युवा पुत्र को खोने के बाद से समाज की सेवा करना ही मेरा जीवन लक्ष्य बन गया है।” उनकी यह भावनाएँ शिविर के पीछे की मानवीय संवेदना को दर्शाती हैं।
योगी आदित्यनाथ जी का सहयोग
कार्यक्रम के अंत में उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी के सहयोग से फ़ाउंडेशन को श्री गोरक्षनाथ मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर से जोड़ा गया, जिससे इस शिविर को अत्यधिक विशेषज्ञता, संसाधन और मजबूती मिल सकी है।
यह मेगा हेल्थ कैंप पूर्वांचल के हजारों जरूरतमंद मरीजों के लिए वरदान साबित होने जा रहा है। उच्चस्तरीय जांच, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम, आधुनिक सुविधाएँ और पूर्णतः निःशुल्क उपचार होगा। यह शिविर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का नया मानक स्थापित करेगा।





