
Samantha Wedding: राज की हुईं सामंथा रुथ प्रभु, रचाई शादी; शेयर की फर्स्ट वेडिंग फोटो
Samantha Ruth Prabhu: एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने डायरेक्टर राज निदिमोरु के साथ दूसरी शादी कर ली है। उन्होंने दूल्हेराजा के साथ शादी की खूबसूरत फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
Samantha Ruth Prabhu: नागा चैतन्य से तलाक के करीब चार साल बाद सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) ने जिंदगी की नई शुरुआत की है। अभिनेत्री ने आज सोमवार 01 दिसंबर को राज निदिमोरू (Raj Nidimoru) संग शादी रचाई है। विवाह की खूबसूरत फोटोज सामंथा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिनमें वे चटख लाल रंग की साड़ी में दुल्हन बनी नजर आ रही हैं।
लाल साड़ी पहन दुल्हन बनी समांथा रूथ प्रभु
मशहूर अभिनेत्री सामंथा की शादी की खबरें सामने आने के बाद उनकी फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। वहीं, कुछ लोग हैरानी भी जता रहे हैं। बताते चले कि राज और सामंथा ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी के फोटो शेयर कर दिए हैं। इसमें एक्ट्रेस अपने पति संग नजर आ रही हैं। दोनों के चेहरे पर खुशियां साफ देखने को मिल रही हैं। इस शादी में 30 गेस्ट शामिल हुआ. समांथा ने शादी के लिए लाल रंग की साड़ी पहनी हुई थी.
View this post on Instagram
नागा चैतन्य से हुआ था तलाक
सामंथा और राज ने अपने रिलेशनशिप को दुनिया से सीक्रेट रखा। दरअसल, साल 2024 में ही दोनों की नजदीकियों के दावे किए जाने लगे थे। फिर भी सामंथा-राज ने इसे छिपाने का काम किया। सामंथा सोशल मीडिया पर राज के साथ कोई भी तस्वीर अपलोड करने से बच रही थीं, लेकिन दोनों की फोटोज ऑनलाइन लीक हो जाती थी। सामंथा के बारे में बता दें कि वह नागा चैतन्य की वाइफ रह चुकी हैं। वहीं, तलाक के बाद नागा ने शोभिता धूलिपाला से शादी कर ली।
ये भी पढ़े- Bigg Boss 19: ‘तुम मेरे लिए विजेता हो…’ शहनाज गिल ने भाई के लिए किया पोस्ट
सामंथा और राज साथ कर चुके हैं काम
जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि समांथा और राज ने प्राइम वीडियो की सीरीज द फैमिली मैन सीजन 2 और सिटाडेल हनी बनी में साथ काम किया है. सामंथा सीरीज में एक्ट्रेस थीं और राज डायरेक्टर की भूमिका में थे. वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा रुथ प्रभु नेटफ्लिक्स की रक्त ब्रह्मांड द ब्लडी किंगडम में नजर आने वाली हैं, जिसके को क्रिएटर और प्रोड्यूसर राज निदिमोरु हैं।
ये भी पढ़े- ‘Dhurandhar’ ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल, एडवांस बुकिंग में छापे करोड़ों





