
Ranveer Singh ने मां चामुंडा का किया था अपमान, अब पोस्ट कर मांगी माफी
Ranveer Singh Apologise: अभिनेता रणवीर सिंह ने कांतारा फिल्म के एक सीन की नकल की थी। इससे सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना हो रही है। जिसके बाद अभिनेता ने माफी मांगी है।
Ranveer Singh Apologise: रणवीर सिंह अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ की रिलीज की तैयारी कर रहे थे, लेकिन ‘कांतारा’ एक्टर ऋषभ शेट्टी का मजाक उड़ाने पर उनकी खूब आलोचना हो रही है। दरअसल, बीते दिनों गोवा में आोयजित ‘इफ्फी 2025’ में कांतारा फिल्म के एक सीन की नकल की थी। इससे सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना हो रही है। उन पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप लग रहे हैं,अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ऋषभ बार-बार उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन रणवीर बिना रुके मजाक उड़ाते जा रहे थे। जिसके बाद अभिनेता ने माफी मांगी है।
रणवीर ने उड़ाई खिल्ली, किया अपमान
Ranveer Singh must apologize. pic.twitter.com/4h7zPd83pr
— Yo Yo Funny Singh (@moronhumor) December 1, 2025
रणवीर ने मांगी माफी
रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें लिखा है, ‘मेरा इरादा फिल्म में ऋषभ शेट्टी की जबर्दस्त परफॉर्मेंस को हाईलाइट करना था। मुझे पता है कि उस खास सीन को उस तरह से करने में कितना समय लगेगा, जैसा उन्होंने किया। इसके लिए मैं उनकी बहुत तारीफ करता हूं। मैंने हमेशा अपने देश के हर कल्चर, ट्रेडिशन और विश्वास का बहुत सम्मान किया है। अगर मैंने किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, तो मैं तहे दिल से माफी मांगता हूं’।
अब रणवीर के खिलाफ हिंदू जनजागृति समिति (एचजेएस) ने आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने चामुंडादेवी का अपमान किया है। उन्होंने कोटिटुलु समुदाय द्वारा पूजनीय चामुंडी दैव को ‘महिला भूत’ कहा। इसलिए उन्होंने रणवीर सिंह से माफी की मांग की है।
ये भी पढ़े- Mrunal Thakur: श्रेयस अय्यर या धनुष…, मृणाल ठाकुर के डेटिंग रूमर्स में आया ट्विस्ट!
Border 2: पायलट, जेट और युद्ध…, दिलजीत दोसांझ का फर्स्ट लुक रिवील
Beta feature





