
IPL 2026 से ये बड़े खिलाड़ी पीछे हटे, अब एक और नाम आया सामने…
Glenn Maxwell IPL 2026 Auction: ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल 2026 ऑक्शन से अपना नाम वापस ले लिया है, लेकिन जिस अंदाज में उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।
Glenn Maxwell IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 के लिए होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी (IPL Players Auction) को अब कुछ ही दिन बाकी हैं। इस बार की नीलामी के लिए जिन खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर कराया है, उनकी लिस्ट सामने आ चुकी है। पिछले कुछ दिनों में तीन बड़े विदेशी खिलाड़ियों ने आईपीएल 2026 से अपना नाम पीछे खींच लिया है और अब एक और बड़ा नाम इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां संस्करण नहीं खेलेगा, साथ ही इस खिलाड़ी ने संन्यास का ऐलान भी कर दिया है।
मैक्सवेल ने आईपीएल को कहा अलविदा
आईपीएल 2026 के लिए होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी के लिए जिन खिलाड़ियों ने रजिस्टर किया है उसकी लिस्ट की घोषणा कर दी गई है। इसमें चौंकाने वाली बात ये दिखी कि सालों से आईपीएल में धमाल मचाने वाले ऑस्ट्रेलिया के महान ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का नाम लिस्ट में मौजूद नहीं है। यानी उन्होंने अपना नाम रजिस्टर नहीं कराया है।
View this post on Instagram
मैक्सवेल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘आईपीएल में कई यादगार सीजन के बाद मैने इस साल नीलामी से नाम वापस लेने का फैसला किया है. यह बड़ा फैसला है और लीग से जो कुछ भी मिला है, उसके प्रति कृतज्ञता जताते हुए लिया है.’
मैक्सवेल का आईपीएल करियर
‘बिग शो’ के नाम से मशहूर 37 वर्ष के मैक्सवेल ने 2012 से हर आईपीएल (2019 को छोड़कर) खेला है. वह 141 मैच में 2819 रन ही बना सके और उनका औसत 24 से भी कम रहा. उन्होंने अपनी ऑफ ब्रेक गेंदबाजी से 8.30 की इकॉनामी रेट से 41 विकेट लिए.
ये खिलाड़ी हो चुके है बाहर
जिन तीन खिलाड़ियों ने पिछले कुछ दिनों में आईपीएल 2026 में खेलना का निर्णय सुनाया है, वो हैं दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिलीज किए गए दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस, कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा रिलीज किए गए वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल और KKR द्वारा ही रिलीज किए गए एक अन्य खिलाड़ी इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोइन अली।





