Hardik Pandya का धमाकेदार कमबैक, आते ही बल्ले से मचाई तबाही

Hardik Pandya: ऑलराउंडर  हार्दिक पांड्या की क्रिकेट के मैदान पर वापसी हो चुकी है। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी टीम बड़ौदा के लिए पंजाब के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी की।

Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेट टीम स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) मौजूदा समय में घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 (Syed Mushtaq Ali Trophy 2025) खेल रहे हैं। पूरी तरह से फिट होकर मैदान पर लौटे हार्दिक ने पंजाब के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली 2025 में खेले गए मुकाबले में धमाकेदार प्रदर्शन किया। अपनी टीम के लिए 77 रनों की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली। हार्दिक की तूफानी इनिंग के बूते बड़ौदा ने पंजाब से मिले 223 रनों के लक्ष्य को 5 गेंद शेष रहते हुए हासिल कर लिया।

हार्दिक ने मचाया कोहराम

223 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बड़ौदा की शुरुआत दमदार रही. विष्णु सोलंकी और शाश्वत रावत ने पहले विकेट के लिए मिलकर सिर्फ 5.1 ओवर में 66 रन जोड़े. शाश्वत 31 गेंदों में 43 रनों की आतिशी पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटे. वहीं, विष्णु 21 गेंदों में 43 रन बनाने के बाद चलते बने. इसके बाद शिवालिक शर्मा और हार्दिक पांड्या ने मोर्चा संभाला. दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई.

गेंद से फ्लॉप रहे पांड्या

हार्दिक पांड्या के लिए यह मुकाबला गेंद से अच्छा नहीं रहा. 4 ओवर के स्पेल में हार्दिक ने दिल खोलकर 52 रन लुटाए. हार्दिक सिर्फ एक ही विकेट निकालने में सफल रह सके. उनका इकोनॉमी 13 का रहा और पंजाब के बल्लेबाजों ने हार्दिक की जमकर धुनाई की. पंजाब की ओर से अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक जमाया।

ये भी पढ़े- IPL 2026 से ये बड़े खिलाड़ी पीछे हटे, अब एक और नाम आया सामने…

भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें इस समय वनडे सीरीज खेल रही हैं जिसका पहला मैच हो चुका है। दूसरा मैच तीन दिसंबर और चौथा मैच छह दिसंबर को होना है। इसके बाद नौ दिसंबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का आखिरी मैच 19 दिसंबर को अहमदाबाद में होगा।

ये भी पढ़े- IND vs SA: विराट कोहली ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज

Back to top button