VHRP ने मौलाना मदनी के बयान पर कार्रवाई की मांग… कठोर धारा में दर्ज हो मुकदमा

Kanpur News: विश्व हिंदू रक्षा परिषद (VHRP) के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिला प्रशासन के माध्यम से मौलाना महमूद मदनी पर कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को दिया गया। इसमें मदनी द्वारा हाल ही में दिए गए विवादित बयानों को सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता के लिए खतरनाक बताया गया।

परिषद ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि मदनी के खिलाफ अफजल-यूएपीए जैसी कठोर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए।

जिहाद पर विवादित टिप्पणी 
ज्ञापन में कहा गया कि मदनी ने भोपाल में अपने बयान में ‘जिहाद’ को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था, “जहां-जहां जुल्म होगा, वहां-तब जिहाद होगा”। इसके अलावा, उन्होंने तथाकथित “लव जिहाद, लैंड जिहाद, थूक जिहाद” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया, जिससे मुस्लिम समुदाय की छवि खराब हो रही है।

यह भी पढ़ें…

UP News: BJP नेत्री के फ्लैट में सेक्स-रैकेट का भंडाफोड़, स्पा सेंटर के नाम पर जिस्मफरोशी

शांति भंग करने वाले बयान 
VHRP का कहना है कि इस प्रकार के बयान देश में साम्प्रदायिक सद्भाव और सामाजिक शांति को भंग कर सकते हैं। परिषद ने बताया कि मदनी के बयान को सरकार, न्यायपालिका और समाज के प्रति आक्रोशजनक व असंवैधानिक माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें…

हनी ट्रैप का खुलासा: आगरा में ड्रिंक में नशा डालकर ब्लैकमेल करने वाले दो गिरफ्तार

केंद्र और राज्य सरकार से आग्रह
ज्ञापन में केंद्र और राज्य सरकार से कहा गया है कि मदनी पर तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाए। परिषद का कहना है कि इससे भविष्य में धार्मिक गलतफहमियों, जातिगत द्वेष और अलगाव की राजनीति के लिए कोई मार्ग नहीं खुलेगा।

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के पदाधिकारी शहर में विरोध प्रदर्शन करते हुए अपने इस कदम के पीछे सामाजिक और राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता बताई। परिषद ने कहा कि मौलाना के बयान न केवल संवेदनशील हैं बल्कि व्यापक रूप से साम्प्रदायिक तनाव को बढ़ावा देने वाले भी हैं।

इस मुद्दे पर प्रशासन ने फिलहाल किसी प्रकार की आधिकारिक टिप्पणी नहीं दी है, लेकिन ज्ञापन सौंपे जाने के बाद जांच और आवश्यक कार्रवाई पर विचार किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें…

IIT कानपुर और NMDC के बीच साइबर सुरक्षा और AI-ML सहयोग का MoU

Back to top button