
IIT कानपुर और NMDC के बीच साइबर सुरक्षा और AI-ML सहयोग का MoU
Kanpur News: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर (IIT Kanpur) और नवरत्न पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज एनएमडीसी लिमिटेड, जो भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ स्टील के अंतर्गत आता है, ने साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग (ML) और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के क्षेत्र में सहयोग के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।
साझेदारी का उद्देश्य
इस MoU का उद्देश्य एनएमडीसी के IT और OT सिस्टम्स को मजबूत बनाना और अगली पीढ़ी की तकनीकों के माध्यम से संचालन दक्षता बढ़ाना है। साझेदारी के तहत, आईआईटी कानपुर का C3iHub एनएमडीसी को निम्नलिखित क्षेत्रों में सहयोग प्रदान करेगा:
- साइबर रिस्क असेसमेंट और सुरक्षा खामियों की पहचान
- सुरक्षा प्रबंधन और घटना प्रतिक्रिया योजना
- सिक्योरिटी ऑपरेशंस सेंटर (SOC) मॉडल के मानकों को मजबूत करना
- एआई/एमएल आधारित समाधान, डिजिटल ट्विन्स, प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस और एडवांस्ड डेटा एनालिटिक्स के माध्यम से खनन क्षेत्रों में परिचालन दक्षता बढ़ाना
हस्ताक्षर और उपस्थित अधिकारी
MoU एनएमडीसी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन) श्री सत्येन्द्र राय और IIT कानपुर के अनुसंधान एवं विकास डीन द्वारा हस्ताक्षरित किया गया। इस अवसर पर IIT कानपुर के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, प्रोजेक्ट लीड्स और एनएमडीसी तथा C3iHub (i-Hub NTIHAC Foundation) के अधिकारी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें…
UP News: ‘उसके AC की EMI भरता…’, दूसरे लड़के से तय हुई शादी तो प्रेमी ने मारी गोली
आईआईटी कानपुर की भूमिका
IIT कानपुर के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने कहा कि आईआईटी कानपुर में हमारे पास साइबर सुरक्षा और AI के क्षेत्र में राष्ट्रीय महत्व की चुनौतियों पर कार्य करने का व्यापक अनुभव है। यह साझेदारी एनएमडीसी के संचालन में साइबर सुरक्षा को और मजबूत करेगी तथा खनन क्षेत्र में AI, ML और स्मार्ट इंडस्ट्रियल सिस्टम्स के विकास को प्रोत्साहित करेगी।
IIT कानपुर और NMDC मिलकर अनुसंधान, क्षमता निर्माण कार्यक्रम और तकनीकी पायलट परियोजनाएं चलाएंगे। सफल परिणामों को बड़े स्तर पर लागू करने की दिशा में भी कदम उठाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें…
IIM रोड पर भीषण हादसा… तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो की मौत, कई घायल
IIT कानपुर के बारे में
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर, जिसकी स्थापना 1959 में संसद के अधिनियम द्वारा की गई थी, को राष्ट्रीय महत्व का संस्थान मान्यता प्राप्त है। 1,055 एकड़ में फैले इस संस्थान में 20 विभाग, 27 केंद्र, तीन अंतःविषय कार्यक्रम और इंजीनियरिंग, विज्ञान, डिज़ाइन, मानविकी व प्रबंधन के तीन स्कूल शामिल हैं। IIT कानपुर में 570 से अधिक संकाय सदस्य और 9,500 से अधिक छात्र अध्ययनरत हैं।
संस्थान नवाचार और शैक्षणिक दक्षता के क्षेत्र में अग्रणी है और अब यह सहयोग भारत के खनन क्षेत्र में साइबर सुरक्षा और डिजिटल परिवर्तन को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
यह भी पढ़ें…





