राम मंदिर पर अटैक की धमकी… सिरसा थाने पर बम फेंकने वाले आरोपी पर चौंकाने वाले खुलासे

Punjab News: सिरसा महिला थाना पर 25 नवंबर की रात हुए ग्रेनेड हमले के मुख्य आरोपी धीरज ने लुधियाना के इंटरनेशनल एंटी-खालिस्तानी आतंकवादी ट्रस्ट के गुरसिमरन सिंह मंड को जान से मारने और राम मंदिर व जालंधर के मंदिरों पर अटैक करने की धमकी दी थी।

जांच एजेंसियों को इस जानकारी की शुरुआत में कोई सूचना नहीं मिली थी। एसआईटी और पंजाब पुलिस को यह पता नहीं था कि धीरज ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी एन धीरू 5911 से मंड को धमकी भरी कॉल की थी।

जांच में नया खुलासा
धमकी की जानकारी मिलने के बाद एसआईटी ने धीरज से दोबारा पूछताछ की। इस दौरान उसने स्वीकार किया कि उसका लुधियाना के मंड से विवाद चल रहा था। इसके बाद जांच एजेंसियों ने उसके सभी संपर्कों की जांच शुरू कर दी।

गुरसिमरन सिंह मंड ने अक्टूबर में ही हिसार एसटीएफ को कॉल करके इस धमकी की जानकारी दी थी। मंड ने एसटीएफ के दो अधिकारियों को कॉल रिकॉर्डिंग भी साझा की, जिसमें स्पष्ट तौर पर धीरज की धमकी सामने आई।

धमकी भरी ऑडियो कॉल
धीरज ने मंड को जो ऑडियो कॉल भेजी थी, उसमें उसने खुद को पाकिस्तान में होने की बात कही। उसने धमकी दी कि ग्रेनेड फेंकने के बाद वह दो से तीन महीने अंडरग्राउंड रहेगा और फिर दुबई भाग जाएगा।

जांच में यह भी पता चला कि धीरज और पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में थे। भट्टी दुबई से अपना नेटवर्क चलाता है, और धीरज ने भी दुबई जाने की योजना बनाई थी। हालांकि उसके पास पासपोर्ट नहीं था।

यह भी पढ़ें…

पूर्व डीजीपी के बेटे अकील अख्तर की संदिग्ध मौत… CBI ने दर्ज की FIR,परिवार ही बना आरोपी

एसआईटी की कार्रवाई
एसआईटी ने मंगलवार को तीन गवाहों के बयान कोर्ट में दर्ज करवाए। इसके अलावा गुरुग्राम से सिजान को गिरफ्तार किया गया, जो धीरज और शहजाद भट्टी के संपर्क में था। कॉल डिटेल से पता चला कि धीरज और सिजान अमृतसर के लिए संपर्क में थे, लेकिन सिजान बीच रास्ते से लौट आया।

यह भी पढ़ें…

AAP ने तरनतारन उपचुनाव के लिए हरमीत सिंह संधू को बनाया उम्मीदवार, जानें राजनीतिक सफर

करनाल से जुड़े तार
सिरसा में हुई वारदात के तार करनाल तक पहुंचे हैं। एसआईटी को करनाल के एक युवक का पता चला है, जो अमेरिका में रहता है। युवक की मां के खाते से आरोपितों के खाते में लेन-देन हुई थी। जल्द ही एसआईटी करनाल में जाकर परिवार से पूछताछ कर सकती है।

डीजीपी सिरसा आएंगे
सिरसा में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद बुधवार को डीजीपी ओपी सिंह घटनास्थल पर आने वाले हैं। वे स्थानीय अधिकारियों से रिपोर्ट लेकर मामले की समीक्षा करेंगे।

यह भी पढ़ें…

चंडीगढ़ नगर निगम बैठक हंगामे की भेंट… पार्षदों ने फाड़े मिनट्स, मेयर को बुलाना पड़ा मार्शल

Back to top button