PM Modi Cabinet ने Delimitation और Women Reservation विधेयक को दी मंजूरी

 

PM Modi Cabinet: केंद्र सरकार ने संसद के विशेष सत्र से पहले परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। इसके तहत लोकसभा और विधानसभा की सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव है।

परिसीमन विधेयक को लेकर राजनीतिक दलों के बीच समर्थन और विरोध की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। समाजवादी पार्टी ने इसका विरोध किया है, जबकि डीएमके और बीआरएस ने कुछ शर्तों के साथ समर्थन देने के संकेत दिए हैं। वहीं, कांग्रेस ने इस प्रस्ताव को संविधान पर हमला करार दिया है।

इससे पहले अप्रैल में सरकार ने परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयकों को पारित कराने की कोशिश की थी, लेकिन जरूरी दो-तिहाई बहुमत नहीं जुटा सकी थी। इस कारण विधेयक पारित नहीं हो पाए थे। गत सात महीनों में बदले राजनीतिक समीकरणों के बीच सरकार इस बार पूरी तैयारी के साथ विधेयक को संसद में लाने की रणनीति बना रही है। सरकार को उम्मीद है कि विपक्ष के कुछ दलों का समर्थन हासिल कर वह संविधान संशोधन के लिए आवश्यक दो-तिहाई बहुमत जुटा सकेगी।

Back to top button