IND vs SA: कोहली-ऋतुराज कर रहे छक्के-चौके की बारिश, यशस्वी और रोहित आउट

IND vs SA 2nd ODI 2025: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज रायपुर में दूसरा वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है।

IND vs SA 2nd ODI : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज है। दूसरा वनडे मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 17 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की थी। दूसरे वनडे मैच में साउथ अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला कर लिया है। भारतीय टीम पहले बैटिंग कर रही है। 2 विकेट के बाद विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ की जोड़ी मैदान में है।

कोहली ने सिक्स के साथ खोला खाता

विराट कोहली ने सिक्स के साथ अपना खाता खोला। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 101 रन रहा। कोहली (21) और ऋतुराज गायकवाड़ 31 रन बनाकर खेल रहे हैं।

यशस्वी और रोहित आउट

मार्को यानसेन ने यशस्वी जायसवाल को कॉर्बिन बॉश के हाथों कैच आउट कराया। इस दौरान वह 38 गेंदों पर 22 रन बनाकर चलते बने। दूसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा ताबड़तोड़ बैटिंग कर रहे थे। पारी के पांचवें ओवर में उन्होंने लगातार शुरुआती तीन गेंदों पर चौका लगाकर नांद्रे बर्गर की खूब खबर ली, लेकिन पांचवीं ही गेंद पर वह नांद्रे का शिकार बने। इस दौरान वह 8 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हुए।

भारत को एक बार हारा टॉस

इस मैच के लिए टीम इंडिया ने अपने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है. रांची वाली टीम ही रायपुर में खेलती दिखेगी. वहीं, साउथ अफ्रीकी टीम में टेम्बा बावुमा की वापसी हुई है. पिछले मैच में वो नहीं खेले थे. भारत को एक बार फिर टॉस में हार का सामना करना पड़ा है. ये लगातार 20वां मौका है जब भारत के कप्तान टॉस नहीं जीत सके हैं.

IND vs SA: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारत: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम, तेम्बा बावुमा (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, मैथ्यू ब्रिट्जके, टोनी डी जॉर्जी, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नांद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी।

 

Back to top button