IND vs SA: कोहली-गायकवाड़ का धुआंधार शतक, टीम इंडिया ने बनाए 358 रन

Virat Kohli in IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ रायपुर के स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में विराट कोहली का बल्ला फिर से चलते हुए देखने को मिला। जिसमें उनके बल्ले से रिकॉर्ड अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है।

Virat Kohli in IND vs SA: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए दावा मजबूत कर लिया है। कोहली शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार दूसरा शतक लगा दिया है। कोहली ने इससे पहले रांची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी और अब रायपुर में भी उन्होंने इस फॉर्म में जारी रखते हुए शतक लगा दिया है। वही, दूसरे वनडे में रुतुराज गायकवाड़ ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाया। जडेजा-राहुल क्रीज पर डटे है।

भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 50 ओवर के खेल में 5 विकेट के नुकसान पर 358 रन बनाए और साउथ अफ्रीका के सामने 359 रन का लक्ष्य रखा। केएल राहुल (66 नाबाद) और रवींद्र जडेजा (24 नाबाद) अंत तक ट‍िके रहे।

विराट कोहली ने रायपुर में किया कमाल

विराट कोहली ने कमाल की फॉर्म को जारी रखते हुए रायपुर में 90 गेंद पर अपना शतक पूरा कर लिया। इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के लगाए। साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में यह विराट कोहली का लगातार दूसरा शतक है। इस सीरीज के लगातार दो शतकों के अलावा विराट ने इससे पहले वनडे वर्ल्ड कप 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाया था।

रुतुराज गायकवाड़ की शानदार वापसी

रुतुराज गायकवाड़ के लिए यह सीरीज की शुरुआत निराशाजनक रही थी। रांची में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में वह पूरी तरह फ्लॉप रहे थे और उन्होंने 14 गेंदों पर सिर्फ 8 रनों की छोटी पारी खेली थी। इस खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। हालांकि, रुतुराज ने इन सभी आलोचनाओं को दरकिनार करते हुए दूसरे वनडे में शानदार वापसी की। उन्होंने साउथ अफ्रीका के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के सामने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन मिश्रण पेश करते हुए एक ऐतिहासिक पारी खेली और खुद को एक बार फिर साबित किया।

ये भी पढ़े- IND vs SA: कोहली-ऋतुराज कर रहे छक्के-चौके की बारिश, यशस्वी और रोहित आउट

ऋतुराज गायकवाड़ जब आए थे तब भारत ने 62 के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए थे, रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल आउट होकर पवेलियन लौट चुके थे. उम्मीद थी कि अब रनों की गति धीमी हो जाएगी, लेकिन कोहली और गायकवाड़ ने ऐसा नहीं होने दिया. दोनों ने संभलकर पारी को आगे बढ़ाया और लूज गेंदों पर कड़ा प्रहार भी किया।

ये भी पढ़े- Hardik Pandya का धमाकेदार कमबैक, आते ही बल्ले से मचाई तबाही

 

 

Back to top button