
अनुष्का शंकर का Air India पर फूटा गुस्सा, एक्ट्रा पैसे लेकर भी तोड़ा सितार
Anoushka Shankar social media post: अनुष्का शंकर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें उन्होंने एयर इंडिया पर अपना सितार तोड़ने का आरोप लगाया है.
Anoushka Shankar: दिवंगत महान सितार वादक रविशंकर की बेटी अनुष्का शंकर भी सितार वादक हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने साथ हुए ‘दिल तोड़ देने वाले’ वाकिये का जिक्र किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एयर इंडिया के प्रति अपनी निराशा व्यक्त की, क्योंकि ट्रैवल करने के दौरान उनका सितार टूट गया। उन्होंने बताया कि फ्लाइट से आने के बाद उन्होंने देखा कि सितार में दरारें आ गई हैं। उन्होंने एयरलाइन कंपनी से सवाल पूछते हुए कहा, ‘आप हैंडलिंग फीस लेते हैं और फिर भी आपने ऐसा किया?
सोशल मीडिया पर बताई कहानी
दिवंगत सितार वादक पंडित रवि शंकर की बेटी अनुष्का खुद भी शास्त्रीय संगीत में एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने सोशल मीडिया अपने टूटे हुए सितार का वीडियो पोस्ट करते हुए एयर इंडिया पर गुस्सा निकाला है। अनुष्का ने लिखा है – पहले मुझे लगा कि सितार सुर से बाहर है, लेकिन जब उसे उठाकर देखा तो मेरे आंसू निकल आए। उन्होंने आगे कहा कि मैंने कई सालों बाद एयर इंडिया से यात्रा की और यह सब देखने को मिला। अनुष्का ने टाटा समूह की एयरलाइंस को फटकार लगाते हुए कहा कि आप हैंडलिंग फीस लेते हैं, फिर भी यह हाल है।
View this post on Instagram
12 बार ग्रैमी पुरस्कार के लिए नामित अनुष्का शंकर लंदन में रहती हैं। उन्होंने ब्रिटिश डायरेक्टर Joe Wright से शादी की थी, लेकिन 2019 में दोनों अलग हो गए। अनुष्का की नेटवर्थ के बारे में कोई सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन वह विश्व विख्यात सितार वादक हैं। ऐसे में जाहिर है उनके पास अच्छी-खासी दौलत होगी। अनुष्का की कमाई का मुख्य जरिया एल्बम की बिक्री, टूर और प्रोफेशनल परिजेक्ट्स आदि हैं।





