बहन कृतिका की हल्दी में छाए Kartik Aryan, नए टैटू ने खींचा सबका ध्यान

Kartik Aryan Sister Haldi Ceremony: कार्तिक आर्यन की बहन कृतिका जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। इसकी तैयारी जोरों पर है और हल्दी सेरेमनी में भी कार्तिक ने धमाकेदार डांस दिखाया है।

Kartik Aryan Sister Haldi Ceremony Post: बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपनी अपकमिंग मूवी ‘नागजिला’ और ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। वहीं, फिल्मों के अलावा कार्तिक अपनी बहन की शादी के फंक्शन को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। कार्तिक ने फैमिली फंक्शन की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्टर फुल ऑन मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

बहन कृतिका की हल्दी में छाए कार्तिक

इंस्टाग्राम पर कार्तिक आर्यन ने बहन की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। एक तस्वीर में कार्तिक आर्यन अपनी बहन के ऊपर फूल डाल रहे हैं। एक वीडियो में वह अपने दोस्तों के साथ डांस कर रहे हैं। इसे देख कर उनकी बहन जोर से हंसती हैं। तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने कैप्शन में पीला दिल वाला इमोजी बनाया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

 

4 दिसंबर को होगी शादी

बताया जाता है कि कृतिका की हल्दी सेरेमनी और प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन मुंबई में हुआ। 4 दिसंबर को कृतिका की शादी है इसलिए कृतिका का परिवार ग्वालियर पहुंच गया है। कार्तिक आर्यन भी यहां नजर आए।

ये भी पढ़े- अनुष्का शंकर का Air India पर फूटा गुस्सा, एक्‍ट्रा पैसे लेकर भी तोड़ा सितार

कार्तिक आर्यन का वर्कफ्रंट

कार्तिक आर्यन जल्द ही फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसमें कार्तिक आर्यन के साथ अनन्या पांडे भी होंगी। इसका निर्देशन समीर विदवांस ने किया है। कार्तिक आर्यन फिल्म ‘नागजिला’ पर भी काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़े- Dhurandhar: तूफान लाया ‘धुरंधर’, ढाई मिनट में रणवीर सिंह ने उड़ाया गर्दा…

 

 

Back to top button