
UPPRPB ने जारी की UP Police SI परीक्षा तारीख, 4543 पदों पर होगी भर्ती
UPPRPB: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने सब-इंस्पेक्टर (SI) और प्लाटून कमांडर के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब निर्धारित तिथियों पर परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इस भर्ती के माध्यम से कुल 4543 पदों पर चयन किया जाएगा।
उम्मीदवार UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा तिथि से संबंधित नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा कब होगी?
UPPRPB के अनुसार UP Police SI लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी।
परीक्षा उत्तर प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर होगी।
शिफ्ट और परीक्षा केंद्र से जुड़ी विस्तृत जानकारी बोर्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा।
यह भी पढ़ें…
दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के 7565 पदों पर भर्ती, SSC ने जारी किया विज्ञापन
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में निम्न विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे:
- सामान्य हिन्दी
- मूलविधि व संविधान
- सामान्य ज्ञान
- संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता
- मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता
यह भी पढ़ें…
अग्निवीर योजना के तहत भर्ती रैली-2025 में ओडिशा और 12 राज्यों के युवाओं ने लिया भाग
परीक्षा पैटर्न इस प्रकार है
- कुल प्रश्न: 160 (बहुविकल्पीय)
- कुल अंक: 400
- समय: 2 घंटे
- प्रश्नों का स्तर: इंटरमीडिएट से स्नातक स्तर के बीच
यह भी पढ़ें…





