
UP News: इंस्टा पर प्यार फिर शादी… बरात लेकर निकला दूल्हा; ऑफलाइन हो गई दुल्हन
UP News: सहारनपुर में इंस्टाग्राम पर दो लोगों के बीच प्यार का परवान चढ़ा और शादी तय हो गई। दूल्हा तय तारीख पर बरात लेकर निकल गया। जब उसने होने वाली दुल्हन को फोन लगाया तो उसका फोन बंद आया।
UP News: इंस्टाग्राम पर युवक का प्यार परवान चढ़ा तो शादी की तिथि भी तय कर ली गई। शादी की सारी रस्में पूरी की गई। युवक को हल्दी लगी और वह दूल्हा बनकर घोड़ी पर भी चढ़ा और बारात भी लेकर निकला, लेकिन शादी के ऐन वक्त पर दुल्हन ने युवक से संबंध खत्म कर दिया। दूल्हा बना युवक बार-बार कथित दुल्हन से सपंर्क करने के प्रयास करता रहा, लेकिन उसे बीच रास्ते ही बारात लेकर लौटना पड़ा। सोशल मीडिया पर हुई मुहब्बत से युवक का दिल भी टूट गया।
कार देने की भी हुई थी बात
दो दिसंबर को युवक सेहरा बांधकर दूल्हा बना और बैंड बाजों के साथ बरात भी चली। दूल्हा बरेली जाने के लिए बरातियों के साथ देवबंद रेलवे स्टेशन पहुंच गया। यहां दूल्हे ने अपनी होने वाली दुल्हन को फोन मिलाया तो बात नहीं हो सकी। बार-बार फोन करने के बाद भी उसका फोन बंद मिला। घंटों प्रयास करने के बाद जब कोई जवाब नहीं आया तो युवक को बरातियों के साथ मायूस होकर लौटना पड़ा।





