
Indigo Crisis: फ्लाइट कैंसिल होने से यात्रियों में त्राहिमाम, कई एयरपोर्ट्स पर हंगामा
Delhi Airport on Indigo Crisis: देश भर में इंडिगो की उड़ानें लगातार प्रभावित चल रही हैं। दिल्ली की करीब 220 इंडिगो की उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। भारी संख्या में उड़ानों के रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है।
Delhi Airport on Indigo Crisis: इंडिगो की चार दिनों में 1300 फ्लाइट कैंसल होने से हाहाकार मच गया है. दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद से लेकर बेंगलुरु एयरपोर्ट तक 10 से 12 घंटे तक इंतजार कर रहे हवाई यात्री त्राहिमाम कर रहे हैं. इस बीच दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी ने हवाई यात्रियों को एडवाइजरी जारी की है. उसने यात्रियों को घर से निकलने के पहले फ्लाइट का स्टेटस चेक करने की सलाह दी है, ताकि उन्हें फ्लाइट कैंसिल होने या उसमें काफी ज्यादा देरी की असुविधाओं से बचा जा सके.
दिल्ली से इंडिगो की सभी फ्लाइट्स कैंसिल
इंडिगो ने आज दिल्ली से चलने वाली सभी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं। दिल्ली एयरपोर्ट ने एक एडवाइजरी में कहा कि इंडिगो की सारी डिपार्टिंग फ्लाइट्स आज मध्यरात्रि तक के लिए कैंसिल कर दी गई हैं। बाकी एयरलाइन का ऑपरेशन शेड्यूल के मुताबिक जारी रहेगा। दिल्ली एयरपोर्ट से तीन बजे तक इंडिगो की सभी फ्लाइट कैंसिल कर दी गई हैं। इसमें आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स शामिल हैं। एचटी की एक रिपोर्ट में एयरपोर्ट के अधिकारियों का हवाले से यह दावा किया गया है। दिल्ली एयरपोर्ट से आज इंडिगो की 220 फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं।
दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी
यात्रियों को जारी सलाह में कहा गया है कि घरेलू उड़ानों में ऑपरेशनल दिक्कतों की वजह से देरी और कैंसिलेशन हो रहे हैं. हम सभी यात्रियों से अनुरोध करते हैं कि एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति सीधे एयरलाइन से जरूर चेक कर लें. हमारी टीम और सभी साझेदार मिलकर स्थिति को संभालने और यात्रियों को बेहतर अनुभव देने के लिए लगातार काम कर रहे हैं.
ये भी पढ़े- Indigo में गहराया उड़ानों पर संकट… देशभर में कैंसिलेशन, किराया हुआ 5 गुना
एयरपोर्ट अथॉरिटी ने X पर एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें लिखा गया है कि कृपया ध्यान दें कि कुछ डोमेस्टिक सेवाओं में ऑपरेशनल दिक्कतें आ रही हैं, जिससे फ्लाइट्स लेट हो रही हैं और कैंसिल भी हो रही हैं। सभी टीमों और पार्टनर्स के साथ मिलकर इस परेशानी को कम करने और यात्रियों को आरामदायक सफर देने की कोशिश की जा रही है।
ये भी पढ़े- भारत के लिए रवाना हुए पुतिन… सुरक्षा के लिए रूस ने एक साथ उड़ाए दो विमान
बता दें कि इंडिगो केबिन क्रू की समस्याओं और अन्य कारणों से परिचालन संबंधी व्यवधानों से जूझ रही है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय और नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) पिछले कुछ दिनों से इंडिगो की उड़ान बाधाओं से संबंधित स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। इंडिगो ने गुरुवार को विमानन नियामक डीजीसीए को बताया कि उड़ान संचालन 10 फरवरी, 2026 तक पूरी तरह से स्थिर होने की उम्मीद है।





